{"_id":"67ee23fde903d2d9bf04702c","slug":"video-fire-broke-out-in-bharmours-luna-four-shops-and-a-car-burnt-to-ashes-2025-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भरमौर के लूणा में भीषण अग्निकांड, चार दुकानें और गाड़ी जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भरमौर के लूणा में भीषण अग्निकांड, चार दुकानें और गाड़ी जलकर राख
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर उपमंडल के अधीन आने वाले लूणा में आधी रात को हुए भीषण अग्निकांड में चार दुकानों समेत माल वाहक वाहन जलकर राख हो गया। इससे प्रभावितों को लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। बुधवार रात के समय अचानक से दुकानों से धुंआ उठने लगा और देखते ही देखते आग के भीषण रूप ले लिया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने के प्रयास आरंभ किए गए। साथ ही अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों संग आग बुझाने का काम शुरू किया। हालांकि, आग पर काबू पाने तक चार दुकानें जल चुकी थीं। गुरुवार सूचना मिलने के बाद राजस्व और प्रशासन की संयुक्त टीम मौके के लिए रवाना हुई। टीम आग से हुए नुकसान का आकलन करने के बाद रिपोर्ट भरमौर प्रशासन को सौंपेगी। एसडीएम भरमौर कुलवीर सिंह ने बताया कि लूणा में भीषण अग्निकांड में तीन दुकानें और एक माल वाहक वाहन जल गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।