{"_id":"6735c76ca8378ef45307b386","slug":"video-thathara-ma-kasana-na-sasayata-ma-kaya-hagama-palsa-na-thana-ma-btavaii-khatha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दादरी में किसानों ने सोसायटी में किया हंगामा, पुलिस ने थाने में बंटवाई खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : दादरी में किसानों ने सोसायटी में किया हंगामा, पुलिस ने थाने में बंटवाई खाद
चरखी-दादरी के कस्बा बाढड़ा स्थित जमीदारा सोसायटी में किसानों में खाद लेने के लिए झगड़ा हो गया। हंगामे की सूचना पर बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति भांपकर खाद का थाने में वितरण करवाया।
बता दें कि वीरवार सुबह बाढड़ा जमीदारा सोसायटी में डीएपी के 800 बैग पहुंचे। इसकी सूचना किसानों को मिली तो वे सुबह ही सोसायटी के बाहर लाइन में लग गए और डीएपी के लिए धक्का-मुक्की रही। इसी दौरान खाद लेने की मांग हंगामे में बदल गई। किसानों ने पहले खाद लेने के लिए आपस में झगड़ना शुरू कर दिया।
साथ ही सोसायटी के अधिकारियों के साथ भी जल्दी खाद न देने पर हंगामा किया। बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और किसानों को शांत कराने का प्रयास किया।
लेकिन स्थित जस की तस रही और हंगामे को देखकर टीम ने खाद वितरण बंद करवा दिया। बाद में सभी को पुलिस स्टेशन आने के आदेश दिए और वहीं पुलिस कर्मचारियों की मौजूदगी में लाइन लगवाकर खाद वितरित की गई। दोपहर तक थाने में लंबी लाइन लग गई और काफी किसान खाद लेने पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।