{"_id":"6735c77638e72f84540b0650","slug":"video-thathara-ma-parakasha-utasava-upalkashhaya-ma-lgaya-lgara-lga-na-garahanae-kaya-parasatha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दादरी में प्रकाश उत्सव उपलक्ष्य में लगाया लंगर, लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : दादरी में प्रकाश उत्सव उपलक्ष्य में लगाया लंगर, लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
चरखी-दादरी के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में श्रीगुरुद्वारा साहिब की ओर से सिखों के प्रथम पातशाही गुरू नानक देव के प्रकाश उत्सव के साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत वीरवार को लंगर लगाया गया। इसमें लोगों को चावल-छोले प्रसाद के तौर पर परोसे गए। लंगर का शुभारंभ सुबह 11 बजे किया गया।
सभा सदस्य साहिल बधवा ने बताया कि उनका कार्यक्रम 9 नवंबर से आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियां करवाई गई। प्रकाश उत्सव के पूर्व दिन लंगर लगाकर लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। लंगर में एक हजार लोगों के लिए भोजन तैयार किया गया। अब 15 नवंबर को गुरू की पूजा व सत्संग किया जाएगा।
इस दौरान दीपक, मनोहर नारंग, सक्षम अरोड़ा, जयभगवान मस्ताना ने आदि ने अपनी लंगर में अपनी सेवाएं दी। वहीं, शहर के हरिओम आश्रम में भी अन्नकूट प्रसाद वितरित किया गया और लोगों ने आश्रम पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।