Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Charkhi Dadri News
›
The association's protest continued in Charkhi Dadri, demanding the reinstatement of the suspended patwaris (revenue officials).
{"_id":"6981dc131a6fbe0d7d0c4c71","slug":"video-the-associations-protest-continued-in-charkhi-dadri-demanding-the-reinstatement-of-the-suspended-patwaris-revenue-officials-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी-दादरी में निलंबित पटवारियों के बहाली की मांग को लेकर जारी रहा एसोसिएशन का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी-दादरी में निलंबित पटवारियों के बहाली की मांग को लेकर जारी रहा एसोसिएशन का धरना
प्रदेश सरकार द्वारा गत दिसंबर माह में निलंबित किए गए छह पटवारियों की बहाली की मांग को लेकर पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा द्वारा जारी धरना व प्रदर्शन मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर प्रदेश भर के सभी जिला मुख्यालयों पर समस्त पटवारी एवं कानूनगो 6 पटवारियों के निलंबन के विरोध स्वरूप गत शुक्रवार से धरने पर बैठे हैं।
इसी कड़ी में मंगलवार को दादरी जिले की दोनों तहसीलों दादरी एवं बाढ़डा तथा उप-तहसील बौंद कला के पटवारी एवं कानूनगो धरने पर रहे। एसोसिएशन के जिला प्रधान कुलबीर सांगवान ने कहा कि जब तक सरकार सभी 6 निलम्बित पटवारियों को बहाल करने के लिखित आदेश जारी नहीं कर देती, तब तक उनका धरना राज्य कार्यकारिणी के मार्गदर्शन में निरंतर जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि 6 निलम्बित पटवारियों को बहाल करने के अलावा उनकी एसोसिएशन की मुख्य मांग पटवारियों की तर्ज पर कानूनगो को भी तीन वेतन वृद्धियों का लाभ देना, नवनियुक्त पटवारियों के लिए मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा का नोटिफिकेशन जारी करना व रोवर मशीन से पैमाईश के लिए कानूनगो को पूर्ण प्रशिक्षण देना शामिल है। जिला सचिव प्रतीक जांघू ने कहा कि 6 पटवारियों का कोई दोष नहीं है क्योंकि पटवारियों के साथ-साथ भी राजस्व अधिकारियों द्वारा उनका सत्यापन किया गया है और जलभराव के कारण प्रत्येक खसरा नम्बर पर फोटो लिया जाना संभव नहीं था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।