{"_id":"6a7a9f560bf99f2059092285","slug":"video-bus-will-depart-from-the-fatehabad-bus-stand-at-815-am-on-every-amavasya-the-fare-is-rs380-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद से हर अमावस्या को सुबह 8:15 बजे बस स्टैंड से रवाना होगी बस, 380 रुपये किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद से हर अमावस्या को सुबह 8:15 बजे बस स्टैंड से रवाना होगी बस, 380 रुपये किराया
अमावस्या पर मुकाम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर है। फतेहाबाद से मुकाम के लिए सीधी बस सेवा शुरू हो गई है। बस सेवा की शुरुआत आज से की गई। अब हर अमावस्या को श्रद्धालु फतेहाबाद बस स्टैंड से सीधे मुकाम तक बस से यात्रा कर सकेंगे। रोडवेज जीएम मनोज कुमार ने बताया कि बस सुबह 8:15 बजे फतेहाबाद बस स्टैंड से रवाना होगी और शाम करीब साढ़े तीन बजे मुकाम पहुंचेगी। यात्रा के लिए प्रति यात्री 380 रुपये किराया निर्धारित किया गया है।
मुकाम धाम में अमावस्या के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। फतेहाबाद और आसपास के क्षेत्रों से भी काफी संख्या में लोग मुकाम की यात्रा करते हैं। सीधी बस सेवा नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को कई बार दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ता था। अब सीधी बस शुरू होने से उन्हें यात्रा में सुविधा मिलेगी।
बस सेवा को हर अमावस्या के दिन संचालित किया जाएगा। निर्धारित समय के अनुसार बस सुबह 8:15 बजे फतेहाबाद बस स्टैंड से रवाना होगी। करीब साढ़े सात घंटे की यात्रा के बाद बस शाम साढ़े तीन बजे मुकाम पहुंचेगी। इससे श्रद्धालु एक ही बस में सीधे मुकाम धाम तक पहुंच सकेंगे।
श्रद्धालु धांगड़ निवासी राधेश्याम, बड़ोपल निवासी राजेश ने बताया कि अमावस्या पर मुकाम जाने वाले लोगों के लिए यह सुविधा काफी उपयोगी साबित होगी। खासकर बुजुर्गों और परिवार के साथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिलेगा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।