Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
condition of Brahmakumari Ashram Road in Fatehabad is pathetic, councilor Subhash will sit on hunger strike from Monday
{"_id":"683176f5dbaf80163404c359","slug":"video-condition-of-brahmakumari-ashram-road-in-fatehabad-is-pathetic-councilor-subhash-will-sit-on-hunger-strike-from-monday-2025-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में ब्रह्मकुमारी आश्रम रोड की बदहाल स्थिति, पार्षद सुभाष सोमवार से बैठेंगे आमरण अनशन पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में ब्रह्मकुमारी आश्रम रोड की बदहाल स्थिति, पार्षद सुभाष सोमवार से बैठेंगे आमरण अनशन पर
अशोक नगर मोहल्ले में ब्रह्मकुमारी आश्रम रोड की जर्जर हालत और अवरुद्ध सीवरेज लाइन की समस्या को लेकर नगर पार्षद सुभाष ने कड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। उन्होंने घोषणा की है कि वह सोमवार (26 मई 2025) से आमरण अनशन शुरू करेंगे। पार्षद सुभाष ने बताया कि पिछले एक साल से यह सड़क बदहाल है और जुलाई 2024 से सीवरेज लाइन पूरी तरह बंद है, जिसके कारण सड़क पर गंदा पानी जमा हो रहा है और बदबू फैल रही है।
पार्षद ने कहा कि उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए जनस्वास्थ्य विभाग में 20 से अधिक ऑनलाइन शिकायतें दर्ज की हैं और कई बार विभाग के दफ्तर जाकर अधिकारियों से अपील भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ब्रह्मकुमारी आश्रम रोड, जो माजरा रोड और अशोक नगर मोहल्ले से होकर नेशनल हाईवे तक जाती है, पर जमा गंदा पानी न केवल बदबू का कारण बन रहा है, बल्कि वाहन चालकों के लिए भी खतरा बना हुआ है। कई लोग सड़क पर फिसलकर चोटिल हो चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।