Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Coolers installed in the maternity ward of Fatehabad Civil Hospital, Intelligence Department sought SC record from the hospital administration
{"_id":"682eb59f4a88d60d07084bf5","slug":"video-coolers-installed-in-the-maternity-ward-of-fatehabad-civil-hospital-intelligence-department-sought-sc-record-from-the-hospital-administration-2025-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में लगे कूलर, खुफिया विभाग ने अस्पताल प्रशासन से मांगा एससी का रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में लगे कूलर, खुफिया विभाग ने अस्पताल प्रशासन से मांगा एससी का रिकॉर्ड
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में मरीजों के लिए पुराने कूलर हटाकर नए लगाने का काम शुरू हो गया। मरीजों के लिए अस्पताल प्रशासन ने 20 नए कूलर मंगवाए है। जच्चा-बच्चा वार्ड के अलावा ओपीडी कक्ष के बाहर इंतजार करने वाले मरीजों के लिए भी कूलर लगाए जाएंगे।
सिविल सर्जन डॉ.कुलप्रतिभा ने खुद अस्पताल का निरीक्षण किया और जल्द कूलर लगाने का काम पूरा करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग की तरफ से पिछले दिनों अस्पताल प्रशासन को 20 नए एसी दिए गए है। ये एसी जरूरत की जगह की जगह कई डॉक्टरों व क्लर्को तक के कक्ष में लगा दिए गए।
खबर प्रकाशित होने के बाद खुफिया विभाग की टीम अस्पताल पहुंची और प्रत्येक कक्ष में जाकर एसी को लेकर निरीक्षण किया। टीम ने रिकॉर्ड जांचा कि कहां-कहां नए एसी लगे है और पहले कब लगाए गए थे।
टीम को कई जगह दो-दो एसी भी लगे मिले। जहां पर विंडो के अलावा स्पिलीट एसी लगे हुए मिले। टीम ने एसएमओ से भी रिकॉर्ड मांगा है। जिसमें पूछा गया है कि किस डिमांड के तहत लोक निर्माण विभाग से एसी लिए गए है और किस-किस जगह पर इंस्टॉल करवाया गया।
अधिकारी के अनुसार
नागरिक अस्पताल परिसर में खुद जाकर निरीक्षण किया है। अस्पताल परिसर को तुरंत प्रभाव से जरूरत की जगह पर कूलर लगाने के निर्देश दिए गए है। किसी भी मरीज को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
- डॉ.कुलप्रतिभा, सिविल सर्जन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।