Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Crores of rupees were cheated by promising to double the money in a month, victims appealed to Fatehabad SP
{"_id":"67fe1a9c3067f419020563d0","slug":"video-crores-of-rupees-were-cheated-by-promising-to-double-the-money-in-a-month-victims-appealed-to-fatehabad-sp-2025-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"एक महीने में रुपये दोगुने करने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, पीड़ितों ने फतेहाबाद एसपी से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महीने में रुपये दोगुने करने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, पीड़ितों ने फतेहाबाद एसपी से लगाई गुहार
फतेहाबाद के गांव सहनाल में एक बड़े ठगी के मामले का खुलासा हुआ है, जिसमें गांव के ही एक व्यक्ति ने सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर डाली। ठगी का शिकार हुए करीब 30 ग्रामीण मंगलवार को लघु सचिवालय पहुंचे और फतेहाबाद की एसपी आस्था मोदी से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की।
ग्रामीणों के अनुसार, सहनाल निवासी सुखदेव सिंह ने एक फर्म के माध्यम से लोगों को एक महीने में पैसे दोगुने करने का लालच दिया। कुछ लोगों को शुरुआत में दोगुनी राशि लौटाकर उसने लोगों का विश्वास जीता और फिर बड़ी संख्या में ग्रामीणों से लाखों-करोड़ों रुपये जमा करवा लिए। लेकिन अब वह न तो पैसे लौटा रहा है और न ही किसी से संपर्क कर रहा।
पीड़ित ग्रामीणों श्यामलाल, सुखदेव और अमरीक सिंह ने बताया कि सुखदेव सिंह पैसे लेते वक्त लोगों को एक एफिडेविट भी देता था, जिससे उसका झांसा और भी विश्वसनीय लगता था। अब जब लोग अपने पैसे वापस मांग रहे हैं, तो वह टालमटोल कर रहा है या फिर मिल ही नहीं रहा। एसपी आस्था मोदी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।