विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में वैशाख कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि मंगलवार सुबह भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खोले गए। पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया फिर भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत को अर्पित किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और रुद्राक्ष की माला धारण करवाई गई।
आज के शृंगार की विशेष बात यह रही कि भस्मआरती में बाबा महाकाल को मस्तक पर त्रिशूल, चंद्रमा और बेलपत्र के साथ गले में रुद्राक्ष की माला पहनाकर शृंगारित किया गया। शृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती कर भोग भी लगाया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या मे श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर जय श्री महाकाल का उद्घोष करने लगे।
ये भी पढ़ें- मस्तक पर त्रिपुंड और गले में रुद्राक्ष की माला, भस्म आरती में निराले स्वरूप में दिखे महाकाल
नवागत सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
नवागत सिंहस्थ मेला, मेला अधिकारी आशीष सिंह उज्जैन पहुंचे। श्री महाकालेश्वर भगवान का दर्शन व पूजन किया। पूजन श्री आकाश पुजारी द्वारा सम्पन्न करवाया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबन्ध समिति की ओर प्रशासक प्रथम कौशिक द्वारा सिंह का स्वागत किया गया।
विकास कार्यों हेतु नगद राशि दान में प्राप्त
श्री महाकालेश्वर मंदिर में मुम्बई के भक्त प्रतीक शाह द्वारा पुरोहित विजय उपाध्याय व रुद्रांश उपाध्याय के माध्यम से श्री महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे विकास व निर्माण कार्यों के लिए दो लाख 10 हजार की नगद राशि दान की गई। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से वीरेंद्र शर्मा द्वारा दानदाता को धन्यवाद ज्ञापित कर दानदाता का सम्मान कर रसीद प्रदान की गई।
ये भी पढ़ें- मस्तक पर चंद्रमा और गले में मखाने की माला, आज भस्म आरती में निराले स्वरूप में सजे बाबा महाकाल
नवागत कलेक्टर सिंह ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
नवागत कलेक्टर रोशन कुमार सिंह महाकालेश्वर मंदिर पधारे एवं भगवान श्री महाकालेश्वर जी का दर्शन पूजन किया। पूजन पुजारी आकाश शर्मा द्वारा संपंन्न करवाया गया। मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक द्वारा सिंह का दुपट्टे, प्रसाद व भगवान श्री महाकाल की फ़ोटो प्रदान कर सम्मान किया गया।

बाबा महाकाल ने रमाई भस्म। - फोटो : credit
बाबा महाकाल ने रमाई भस्म। - फोटो : credit
बाबा महाकाल ने रमाई भस्म। - फोटो : credit