{"_id":"685fcd599e7a8747830943e2","slug":"video-daughter-and-mother-died-2025-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: मां-बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: मां-बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस कर रही जांच
लाला छज्जू राम पहाड़िया ट्रस्ट कार्यालय के पास रोड पर स्थित एक घर में मां-बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर शहर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में भेज दिया। मृतकों की पहचान 90 वर्षीय सुरजीत कौर और उनकी 55 वर्षीय पुत्री हरभजन कौर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हरभजन कौर लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं, और उनके भाई की भी कुछ दिन पहले मौत हो चुकी थी। एडिशनल थाना प्रभारी पीएसआई उमेद सिंह के अनुसार, प्राथमिक जांच में दोनों महिलाओं की मौत बीमारी के कारण होने का संदेह है। शवों पर किसी भी प्रकार की चोट या जानवर के काटने के निशान नहीं पाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।