{"_id":"68651067d4f586d08d0dfb8e","slug":"video-deputy-commissioner-mandeep-kaur-held-a-meeting-of-officers-2025-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: उपायुक्त मनदीप कौर ने ली अधिकारियों की बैठक, बाढ़ बचाव व प्रबंधों को लेकर की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: उपायुक्त मनदीप कौर ने ली अधिकारियों की बैठक, बाढ़ बचाव व प्रबंधों को लेकर की समीक्षा
बरसाती सीजन को देखते हुए उपायुक्त मनदीप कौर ने बुधवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में बाढ़ से बचाव कार्यों से संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जिले में बाढ़ से निपटने के लिए आवश्यक उपायों पर चर्चा की गई और संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।
उपायुक्त मनदीप कौर ने बैठक के दौरान सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए कि वे सभी ड्रेनों की सफाई सुनिश्चित करें तथा पम्प सैट इत्यादि को भी वर्किंग में रखें। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को कहा कि जहां-जहां बिजली की खुली तारें हैं। उन्हें तुरंत चैक कर ठीक करवाना सुनिश्चित करें और बाढ़ के दौरान जहां भी बिजली कनेक्शन की आवश्यकता पड़े वहां पर तुरंत कनेक्शन देना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पर्याप्त मात्रा में दवाइयों की समुचित व्यवस्था समय रहते करवाना सुनिश्चित करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।