{"_id":"69b2c8d47b7270b83c03dcd0","slug":"video-farmers-are-angry-over-the-plight-of-shaheed-chowk-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: शहीद चौक की दुर्दशा से किसानों में रोष, 23 मार्च तक किसानों ने दिया अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: शहीद चौक की दुर्दशा से किसानों में रोष, 23 मार्च तक किसानों ने दिया अल्टीमेटम
शहर के शहीद चौक की दुर्दशा पर पगड़ी संभाल जट्टा संगठन ने नाराजगी जाहिर की है। किसानों ने चौक पर पहुंचकर प्रशासन के लिए प्रति अपना रोष व्यक्त किया तथा कहा कि 23 मार्च शहीदी दिवस से पहले पार्क की स्थिति में सुधार नहीं किया तो जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। ब्लॉक प्रधान मनजीत सिंह ने कहा कि नगर परिषद की लापरवाही के चलते शहर के शहीद चौकी की बुरी हालत बनी हुई है जिसके चलते यहां के अधिकारी व कर्मचारी जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि जब किसानों द्वारा ट्रैक्टर मार्च निकाला गया था तो प्रशासन को हलात में सुधार के लिए कहा गया था लेकिन अभी तक कोई सुधार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के नुमाइंदों और मौजूदा विधायक को स्थिति बारे संज्ञान लेना चाहिए लेकिन किसी का कोई ध्यान नहीं है। किसान संगठन शहीदों का अपमान सहन नहीं करेंगे इसलिए प्रशासन को चेतावनी देते है कि जल्द से जल्द 23 मार्च से पहले इस चौक को सुंदर बनाया जाए। इस चौक की टाइलें उखड़ी हुई है, घास बडी बडी हो चुकी है, फुव्वारे बंद पड़ा है लेकिन कोई सुनवाई करने वाला है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।