Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Farmers gave a memorandum to the officials regarding the water crisis in Fatehabad, warned of agitation
{"_id":"6813183f2a891265510eb9f7","slug":"video-farmers-gave-a-memorandum-to-the-officials-regarding-the-water-crisis-in-fatehabad-warned-of-agitation-2025-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में जल संकट को लेकर किसानों ने अधिकारियों को दिया ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में जल संकट को लेकर किसानों ने अधिकारियों को दिया ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी
फतेहाबाद में बढ़ रहे जल संकट को लेकर आज पगड़ी संभाल जट्टा किसान संगठन के लोग लघु सचिवालय पहुंचे और मीटिंग की। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को मांग पत्र सौंपा। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनदीप नथवान ने कहा कि 2 मई को हिसार में भी इसी प्रकार एक मीटिंग का आयोजन किया जाएगा और मुख्यमंत्री के नाम हिसार प्रशासन को मांग पत्र दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिले में पानी का संकट गहरा गया है। गांव और शहरों के हालात लगातार बिगड रहे हैं। लोगों को पीने का पानी भी खरीद कर पीना पड़ रहा है। टैंकरों के सहारे जीवन यापन हो रहा है और नहरें सूख चुकी है।
मनदीप नथवान ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया और हरियाणा के लोगों को पानी नहीं मिला तो वह एक बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। मनदीप नथवान ने कहा कि हरियाणा और पंजाब के किसानों की एकता को तोड़ने के लिए पंजाब सरकार के द्वारा इस प्रकार की हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।