Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
VIDEO : Former minister Devendra Babli paid homage to Mahatma Jyotiba Phule in Tohana, Fatehabad, paid tribute to the statue
{"_id":"67f8cb88009ed5208f0413d5","slug":"video-former-minister-devendra-babli-paid-homage-to-mahatma-jyotiba-phule-in-tohana-fatehabad-paid-tribute-to-the-statue-2025-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : फतेहाबाद के टोहाना में पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने महात्मा ज्योतिबा फुले को किया नमन, प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : फतेहाबाद के टोहाना में पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने महात्मा ज्योतिबा फुले को किया नमन, प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि
महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को शहर के हिसार रोड स्थित टाऊन पार्क के बाहर एक श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने भाग लिया और महात्मा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर बबली ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले देश के महान समाज सुधारकों में से एक थे। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों और अंधविश्वासों को जड़ से मिटाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। विशेष रूप से महिलाओं की शिक्षा और समानता के लिए उनका योगदान अमूल्य रहा है।
बबली ने कहा कि आज महिलाओं को जो अधिकार और सम्मान प्राप्त हो रहा है, उसमें फुले जी की सोच और प्रयासों का बड़ा योगदान है। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि सभी को महापुरुषों के आदर्शों और विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रयास करना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।