Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Grand 'Tiranga Yatra' held in Tohana, Fatehabad; Babli says—let the Tricolour fly at every home.
{"_id":"6a7ab9f34095393e5b0cc2e0","slug":"video-grand-tiranga-yatra-held-in-tohana-fatehabad-babli-says-let-the-tricolour-fly-at-every-home-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, बबली बोले- हर घर लहराए तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, बबली बोले- हर घर लहराए तिरंगा
हरियाणा में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत मंगलवार को टोहाना के रतिया रोड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने किया। यात्रा अंबेडकर चौक से शुरू होकर वाल्मीकि चौक होते हुए शहीद चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई।
इस दौरान शहरी प्रधान रमन मडिया, नगर परिषद चेयरमैन नरेश बंसल, मार्केट कमेटी चेयरमैन जगजीत हुड्डा और भाजपा जिला महामंत्री विकास ललोदा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और शहरवासी मौजूद रहे।
यात्रा के बाद पत्रकारों से बातचीत में बबली ने कहा, "हमारे तिरंगे का मान-सम्मान बढ़े। हर नागरिक के मन में तिरंगे के प्रति भावना बढ़े। जिन शहीदों और महापुरुषों ने आजादी दिलाई, उन्हें याद करते हुए पूरे देश, हरियाणा और टोहाना में यह यात्रा निकाली जा रही है।" उन्होंने आह्वान किया कि हर नागरिक अपने घर और दफ्तर पर तिरंगा लहराए।
बबली ने सावन के पवित्र महीने का जिक्र करते हुए सफाई और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा, "पौधारोपण करें, पानी बचाएं और शहर को साफ रखें। इससे बीमारियों से बचाव होगा और हमारा शहर सुंदर बनेगा।"
शहर की मूलभूत सुविधाओं और सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर उन्होंने कहा कि सरकार ने अधिकांश मुद्दे हल कर लिए हैं। बचे छोटे मुद्दे भी जल्द सुलझ जाएंगे। इसके लिए वे दो-तीन दिन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर कमेटी के साथ बातचीत करेंगे।
स्थानीय विधायक की कार्यप्रणाली के सवाल पर बबली ने कहा कि उनके परिवार के पास 70 साल तक सत्ता रही, लेकिन टोहाना की स्थिति सबके सामने है। "मुझे जो मौका मिला, मैंने बदलाव किया। भाजपा सरकार में विकास कार्य आगे बढ़ रहे हैं।"
उन्होंने बताया कि टोहाना मेडिकल कॉलेज की जमीन उनके समय में ही ट्रांसफर हो गई थी। 2027 में इसकी नींव रखे जाने की उम्मीद है। उन्होंने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।