Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
VIDEO : Makar Sankranti festival was celebrated with great pomp in Fatehabad, Savamani Prasad was offered in cowshed
{"_id":"67861e2087f90ce5f608015e","slug":"video-makar-sankranti-festival-was-celebrated-with-great-pomp-in-fatehabad-savamani-prasad-was-offered-in-cowshed","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : फतेहाबाद में धूमधाम से मनाया मकर संक्रांति का पर्व, गोशाला में लगाया गया सवामणी का भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : फतेहाबाद में धूमधाम से मनाया मकर संक्रांति का पर्व, गोशाला में लगाया गया सवामणी का भोग
टोहाना के हिसार रोड स्थित शिव नंदीशाला परिसर में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर हरा चारा, गुड़ और दलिया की सवामणी लगाई। इस दौरान राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, भारत विकास परिषद सहित अनेक सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने पहुंचकर पुण्य का कार्य किया। नंदी शाला संयोजक धर्मपाल सैनी ने बताया कि मकर संक्रांति का पर्व नंदीशाला में धूमधाम से मनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी में शुरुआत से ही सेवा के भाव जगाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों में लेकर आना चाहिए ताकि वह गौ सेवा का महत्व समझ सके। उन्होंने कहा कि सुबह से दोपहर तक क्षेत्र के प्रत्येक वर्ग के लोग पहुंचकर गौ माता का आशीर्वाद ले रहे है, इसके अलावा नंदीशाला में भजन कीर्तन किए जा रहे है। नंदीशाला में कड़ी चावल का लंगर भी लगाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।