Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
No trace of the child who drowned in the canal in Fatehabad's Kunla, angry family members blocked the Kulan Chowk
{"_id":"683ebdde65db350df1053d5e","slug":"video-no-trace-of-the-child-who-drowned-in-the-canal-in-fatehabads-kunla-angry-family-members-blocked-the-kulan-chowk-2025-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के कुंला में नहर में डूबे बच्चे का नहीं लगा सुराग, गुस्साए परिजनों ने कुलां चौक में लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के कुंला में नहर में डूबे बच्चे का नहीं लगा सुराग, गुस्साए परिजनों ने कुलां चौक में लगाया जाम
दोस्तों के साथ रतिया ब्रांच माइनर में नहाने गया बच्चा सोमवार को डूब गया था। मंगलवार दोपहर तक बच्चे का सुराग नहीं लग पाया। इससे गुस्साए परिजनों ने कुलां में चौक में जाम लगा दिया। परिजनों ने कहा कि रतिया ब्रांच माइनर की अधिकारियों से बार-बार बंद करने की मांग की जा रही है लेकिन बंद नहीं किया गया।
इसके चलते बच्चे का नहर में सुराग नहीं लग पा रहा है। जाम की सूचना मिलते ही कुलां चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया। फिलहाल जाम जारी है। इससे रतिया, टोहाना, भूना मांग बंद हो गया है। बता दें कि
सोमवार शाम को रतिया ब्रांच माइनर नहर में धारसूल पुल के पास नहा रहा एक बच्चा पानी के तेज बहाव में बह कर डूब गया। उसके साथ नहा रहे उसके साथियों ने उसे पकडऩे व बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह उसे नहीं निकाल सकें और बच्चा आगे बह गया। घटना का पता चलते ही आसपास के ग्रामीण और कुलां चौकी पुलिस टीम मौके पहुंचीं। कैथल का रहने वाला 13 वर्षीय बच्चा जतिन ग्रीष्मकालीन अवकाश होने के कारण रविवार को कुलां निवासी अपने फूफा निक्कड़ के साथ छुट्टियां बिताने के लिए कुलां में अपनी बुआ के घर आया था।
सोमवार शाम को जतिन अपनी बुआ के पौत्रों व अन्य बच्चों के साथ नहाने के लिए गांव धारसूल के पास से गुजरती नहर पर चला गया। बताया गया है कि सब बच्चे नहा रहे थे। उसी दौरान जतिन पानी में डूबने लगा। इस पर उसके साथी बच्चों ने शोर मचाकर उसे पकडऩे की कोशिश की, लेकिन नहर में पानी के तेज बहाव के कारण वो बहते हुए पानी के अंदर डूब गया और उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।
इसकी सूचना मिलने पर बच्चें के स्वजन व आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में धारसूल पुल के पास एकत्रित हुए, जहां कुछ ग्रामीणों ने काफ़ी दूरी तक नहर में डुबकियां लगा कर बच्चे को तलाशने की कोशिश की, मगर कोई सफलता हाथ नहीं लगी। उसके बाद स्वजन व ग्रामीण आगे जाती नहर के जापतेवाला व नन्हेडी पुल पर पहुंचें। जहां ग्रामीणों ने जाल लगा कर भी बच्चें को तलाशने का काफ़ी प्रयास किया, लेकिन देर शाम मंगलवार दोपहर तक कोई सुराग नहीं लगा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।