{"_id":"687df934d519549fde036624","slug":"video-retired-police-employees-association-protest-2025-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: ड्यूटी पूरी कर रहे पुलिस कर्मचारियों पर केस दर्ज करना गलत, प्रदेशभर में चलाएंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: ड्यूटी पूरी कर रहे पुलिस कर्मचारियों पर केस दर्ज करना गलत, प्रदेशभर में चलाएंगे आंदोलन
हिसार में डीजे बंद करवाने गए पुलिस कर्मचारियों से पहले मारपीट और उसके बाद पुलिस कर्मचारियों पर ही दर्ज केस के मामले में रिटायर पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन के सदस्यों ने सोमवार को फतेहाबाद के लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए रिटायर पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन के सदस्य लघु सचिवालय पहुंचे और फतेहाबाद की डीसी को मुख्यमंत्री और फतेहाबाद के एसपी को डीजीपी के नाम मांग पत्र सौंपा। रिटायर पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन के प्रधान रणजीत डबास और हेतराम सिंह ने बताया कि लोगों की शिकायत मिलने के बाद हिसार में पुलिस कर्मचारी देर रात बज रहे डीजे को बंद करवाने गए थे लेकिन डीजे बजा रहे लोगों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। इस दौरान शराब के नशे में एक युवक छत से गिर गया और उसका इल्जाम और पुलिस कर्मचारियों पर लगा दिया गया है। राजनीति के चलते पुलिस कर्मचारियों पर केस दर्ज कर लिया गया है जिसका पुलिस संगठन विरोध करती है और इसको लेकर पूरे हरियाणा में आज मांग पत्र सौंप कर विरोध जताया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।