बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rice millers from the district met Subhash Barala in Tohana, Fatehabad, and submitted a memorandum addressed to the Union Minister regarding their demands.

फतेहाबाद के टोहाना में सुभाष बराला से मिले जिले के राइस मिलर्स, अपनी मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री के नाम दिया ज्ञापन

Naveen Naveen
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:24 PM IST
Rice millers from the district met Subhash Barala in Tohana, Fatehabad, and submitted a memorandum addressed to the Union Minister regarding their demands.
फतेहाबाद जिले के सभी ब्लॉकों के राइस मिलर संगठन ने बकाया चावल की लिफ्टिंग न होने से उपजी समस्या को लेकर मंगलवार को राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। संगठन के जिलाध्यक्ष मोंटू अरोड़ा और ब्लॉक टोहाना प्रधान जस्सी बंसल के नेतृत्व में मिलरों ने केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की। बयान में मिलर एसोसिएसन के जिला प्रधान मोंटू अरोड़ा ने बताया कि फतेहाबाद जिले में लगभग 300 राइस मिलें हैं। इनमें से पौने 300 मिलों का चावल अभी तक एफसीआई द्वारा नहीं उठाया गया है। सरकार ने चावल डिलीवरी के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया था, लेकिन एफसीआई ने नया लेटर जारी कर पिछली खरीद का अतिरिक्त चावल लेने से मना कर दिया है। मिलर नेताओं का कहना है कि हरियाणा की एजेंसियों द्वारा खरीदा गया धान मिलों में पहले ही पिसकर तैयार है, लेकिन गोदामों में जगह न होने और लिफ्टिंग न होने से चावल खुले में पड़ा सड़ने लगा है। नमी 14 से घटकर 10 रह गई है। इसके साथ लेबर, फाइनेंस और स्टाफ का अतिरिक्त खर्च बढ़ने से मिलर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ऊपर से नया सीजन भी शुरू हो गया है। जस्सी बंसल ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर वे पहले मुख्यमंत्री से भी मिल चुके हैं। सीएम ने भी जल्द समाधान का आश्वासन दिया था। मंगलवार को बराला से मुलाकात के दौरान सांसद ने कहा कि वे जल्द केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से बात कर समस्या का हल करवाएंगे। इससे पहले बराला ने एक्सटेंशन और रुके हुए फंड दिलवाने में भी मदद की थी। मिलरों ने चेतावनी दी कि यदि 2-4 दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हरियाणा राइस मिलर एसोसिएशन के आह्वान पर सभी मिलर एकजुट होकर आंदोलन करेंगे। मिलरों ने कहा कि सरकार के सहयोग में उन्होंने हमेशा गीला धान भी खरीदा, अब सरकार को भी उनकी समस्या पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

चंडीगढ़ में भारी बरसात

Ujjain: भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा महाकाल ने चांदी के मुकुट में दिए दिव्य दर्शन

18 Aug 2026

VIDEO: 19 घंटे में मिले तीन शव, मृतकों में युवक-महिला और बच्ची; नहीं हो सकी पहचान

18 Aug 2026

नागपंचमी पर निकली नौका यात्रा, कजरी गायन से सजा आयोजन, VIDEO

18 Aug 2026

दिव्यांगजनों को वितरित किए गए सहायक उपकरण, VIDEO

18 Aug 2026
विज्ञापन

पशु चिकित्सालय में ध्वजारोहण न होने का वीडियो वायरल

18 Aug 2026

यात्रियों से भरी डग्गामार वाहन पलटी, हादसे का वीडियो वायरल

18 Aug 2026
विज्ञापन

कर्मचारियों और श्रमिकों की समस्याओं के समाधान की मांग, VIDEO

18 Aug 2026

ऋषिकेश में बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, एसडीआरएफ ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया, देखें वीडियो

17 Aug 2026

शुक्लागंज: दो कारों में टक्कर, पोनी रोड तिराहे पर एक घंटे लगा जाम

17 Aug 2026

शुक्लागंज: गंगा का जलस्तर पांच सेमी. घटा, दुश्वारियां बरकरार

17 Aug 2026

शुक्लागंज: 12 मीटर चौड़ा होगा रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म, यात्रियों को मिल सकेगी बेहतर सुविधाएं

17 Aug 2026

कानपुर: खेरेपति बाबा और नागेश्वर मंदिर में पूजन के लिए उमड़े भक्त

17 Aug 2026

Rudraprayag: अगस्त्यमुनि में छात्रों के रिजल्ट में हुई गड़बड़ी का का आरोप, किया उग्र प्रदर्शन

17 Aug 2026

नागपंचमी और सोमवार के दुर्लभ संयोग पर शिवालयों में लगा भक्तों का रेला, VIDEO

17 Aug 2026

करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर होने लगा कामायनी एक्सप्रेस का ठहराव;video

17 Aug 2026

मडराक में सब्जी की दुकान में घुसा अनियंत्रित ट्रक, तीन की मौत

17 Aug 2026

बागेश्वर: नॉर्थ जोन बॉक्सिंग टूर्नामेंट के लिए मथुरा रवाना हुए बागेश्वर और कपकोट के 29 मुक्केबाज

17 Aug 2026

Champawat: चंपावत में श्रीमद्भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ, भक्तिमय हुआ माहौल

17 Aug 2026

चंपावत: नशा मुक्त अभियान के तहत बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन, डीएम मनीष कुमार ने किया शुभारंभ

17 Aug 2026

टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटा पिकअप, बिखरा दूध का पैकेट; VIDEO

17 Aug 2026

बैनामा की दरों में विसंगति पर 11वें दिन भी धरना, डीएम से वार्ता बेनतीजा; VIDEO

17 Aug 2026

अंडर-14 और 17 दोनों वर्गों में बारा इंटर काॅलेज ने बाजी मारी; VIDEO

17 Aug 2026

शिवद्वार से लौट रहे कांवड़ियों का डीजे वाहन पलटा, सात घायल; VIDEO

17 Aug 2026

थार और क्रेटा में लखनऊ से ला रहे थे 1.204 किलो हेरोइन, VIDEO

17 Aug 2026

बेंगलुरु में मजदूरी करने गए युवक की मौत, घर पहुंचा शव, VIDEO

17 Aug 2026

डूमरचुआ, पालबस्ती और जरहा गांव में पुलिया बही, कच्चे मकान ढहे; VIDEO

17 Aug 2026

ओमप्रकाश राजभर बोले- जल्द बनेगा स्टेडियम, बरौड़ा कताई मिल में उद्योग लगाने की तैयारी, VIDEO

17 Aug 2026

गड्ढों मे वाहन फंसने के कारण लगा जाम, दिनभर जाम से जूझते रहे लोग; VIDEO

17 Aug 2026

रेणुकूट के हरिओम ने पतरिहा के अर्जुन को दी पटखनी, VIDEO

17 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed