Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Serious allegations against a teacher at PM SHRI Kanya School in Tohana; inquiry committee finds the complaint valid.
{"_id":"6a8428019bbccabdd50d6d45","slug":"video-serious-allegations-against-a-teacher-at-pm-shri-kanya-school-in-tohana-inquiry-committee-finds-the-complaint-valid-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना में पीएम श्री कन्या स्कूल के शिक्षक पर छात्राओं के गंभीर आरोप, जांच कमेटी ने शिकायत सही मानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना में पीएम श्री कन्या स्कूल के शिक्षक पर छात्राओं के गंभीर आरोप, जांच कमेटी ने शिकायत सही मानी
टोहाना। पीएम श्री राजकीय कन्या स्कूल में दसवीं-ग्यारहवीं की छात्राओं ने केमेस्ट्री शिक्षक अनूप कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं ने लिखित शिकायत प्रिंसिपल देवेंद्र को सौंपी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने जांच कमेटी बनाई। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में शिकायत को सही पाया है। रिपोर्ट अब उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
ये दी है शिकायत
स्कूल प्रिंसिपल को दी शिकायत में दसवीं की छात्राओं ने बताया कि 11 अगस्त को एसडीएम आकाश शर्मा ने स्कूल का निरीक्षण किया था। उसी दौरान उन्होंने शिक्षक के खिलाफ मौखिक शिकायत की थी। लिखित शिकायत में कहा गया कि शिक्षक छात्राओं को "जानवर" कहकर बुलाते हैं। "चूने की बोरी", "बाल कटवा लो" जैसे शब्द बोलते हैं। कहते हैं "मुझसे दस मीटर दूर रहो, वरना एफआईआर करवा दूंगा।" जाति के नाम पर धमकाते हैं और कहते हैं "तुम आज-कल में मर जाओ, मुझे फर्क नहीं पड़ता।"
ये लगाए है आरोप
कुछ छात्राओं ने धर्म को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाया। शिकायत में लिखा है कि शिक्षक कहते हैं "तुम राम की पूजा करती हो, राम कुछ नहीं हैं। जो सीता की रक्षा नहीं कर पाया। तुम क्या राम-राम करती रहती हो।" लड़कियों से कहते हैं "बाल क्यों बढ़ाए हैं, जूं पड़ जाएंगी। तुम तैयार होकर आती हो ताकि पुरुषों को आकर्षित करो। एक से नहीं मिला तो दूसरे को पकड़ लेती हो।"
छात्राओं का आरोप है कि वह पढ़ाई नहीं कराते। कहते हैं "मैं तुम्हें जीवन की शिक्षा दूंगा, पढ़ाई मोबाइल से कर लेना।" बेवजह तर्क कर समय बर्बाद करते हैं।
इस बारे में प्रिंसिपल देवेंद्र ने बताया कि 11 अगस्त को एसडीएम के निरीक्षण के दौरान छात्राओं ने शिकायत की थी। अगले दिन लिखित शिकायत मिली। एसडीएम ने जांच कमेटी गठित की, जिसने रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। स्कूल में करीब 1017 छात्राएं पढ़ती हैं। शिक्षक अनूप से बयान लेने गए तो वह मेडिकल लीव पर मिले।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।