Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Garbage will not be cleared from the towns of Ratia, Fatehabad for now; sanitation workers' strike extended by three days.
{"_id":"6a8415c0c370adb2b10c4f2b","slug":"video-garbage-will-not-be-cleared-from-the-towns-of-ratia-fatehabad-for-now-sanitation-workers-strike-extended-by-three-days-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के रतिया में अभी नहीं उठेगा शहरों से कूड़ा कर्मचारियों की हड़ताल तीन दिन बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के रतिया में अभी नहीं उठेगा शहरों से कूड़ा कर्मचारियों की हड़ताल तीन दिन बढ़ी
जिले के शहरों में अभी ना ही सफाई होगी और ना ही कूड़ा उठेगा नगर परिषद कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को 3 दिन के लिए बढ़ा दिया है। इधर रतिया म8न अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रतिया नगर पालिका के सफाई कर्मचारी और फायर ब्रिगेड कर्मचारी पिछले 13 दिनों से हड़ताल पर बैठे हैं।
मंगलवार को कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर पालिका कार्यालय के मुख्य गेट पर करीब तीन घंटे तक तालाबंदी कर दी। तालाबंदी के कारण कार्यालय का कामकाज भी प्रभावित रहा। नगर पालिका इकाई भूप सिंह व अग्निशमन के जिला प्रधान रघुवीर डांगरा व अन्य कर्मचारियों ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से उनकी समस्याओं का कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है। इसी के विरोध में मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय में तालाबंदी कर रोष जताया गया। कर्मचारियों ने प्रशासन से उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की।
मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी जायज मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने सरकार और प्रशासन से बातचीत के माध्यम से जल्द समाधान निकालने की अपील की है।
सफाई व्यवस्था प्रभावित, शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर
सफाई कर्मचारियों की 13 दिन से चल रही हड़ताल का असर अब शहर की सफाई व्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। कई स्थानों पर कूड़ा-कचरा जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के कारण स्थानीय लोगों में बीमारियां फैलने की आशंका भी बढ़ रही है।
वहीं शहर के आम लोगों ने भी सरकार से सफाई और फायर कर्मचारियों की जायज मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि कर्मचारियों की हड़ताल का सीधा असर शहर की सफाई व्यवस्था और आम जनजीवन पर पड़ रहा है। सरकार को कर्मचारियों से बातचीत कर जल्द इस विवाद का समाधान करना चाहिए, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था सामान्य हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।