Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Rice millers from the district met Subhash Barala in Tohana, Fatehabad, and submitted a memorandum addressed to the Union Minister regarding their demands.
{"_id":"6a841da981f1bcdb8a09a18a","slug":"video-rice-millers-from-the-district-met-subhash-barala-in-tohana-fatehabad-and-submitted-a-memorandum-addressed-to-the-union-minister-regarding-their-demands-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में सुभाष बराला से मिले जिले के राइस मिलर्स, अपनी मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री के नाम दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में सुभाष बराला से मिले जिले के राइस मिलर्स, अपनी मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री के नाम दिया ज्ञापन
फतेहाबाद जिले के सभी ब्लॉकों के राइस मिलर संगठन ने बकाया चावल की लिफ्टिंग न होने से उपजी समस्या को लेकर मंगलवार को राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। संगठन के जिलाध्यक्ष मोंटू अरोड़ा और ब्लॉक टोहाना प्रधान जस्सी बंसल के नेतृत्व में मिलरों ने केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की।
बयान में मिलर एसोसिएसन के जिला प्रधान मोंटू अरोड़ा ने बताया कि फतेहाबाद जिले में लगभग 300 राइस मिलें हैं। इनमें से पौने 300 मिलों का चावल अभी तक एफसीआई द्वारा नहीं उठाया गया है। सरकार ने चावल डिलीवरी के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया था, लेकिन एफसीआई ने नया लेटर जारी कर पिछली खरीद का अतिरिक्त चावल लेने से मना कर दिया है।
मिलर नेताओं का कहना है कि हरियाणा की एजेंसियों द्वारा खरीदा गया धान मिलों में पहले ही पिसकर तैयार है, लेकिन गोदामों में जगह न होने और लिफ्टिंग न होने से चावल खुले में पड़ा सड़ने लगा है। नमी 14 से घटकर 10 रह गई है। इसके साथ लेबर, फाइनेंस और स्टाफ का अतिरिक्त खर्च बढ़ने से मिलर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ऊपर से नया सीजन भी शुरू हो गया है।
जस्सी बंसल ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर वे पहले मुख्यमंत्री से भी मिल चुके हैं। सीएम ने भी जल्द समाधान का आश्वासन दिया था। मंगलवार को बराला से मुलाकात के दौरान सांसद ने कहा कि वे जल्द केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से बात कर समस्या का हल करवाएंगे। इससे पहले बराला ने एक्सटेंशन और रुके हुए फंड दिलवाने में भी मदद की थी।
मिलरों ने चेतावनी दी कि यदि 2-4 दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हरियाणा राइस मिलर एसोसिएशन के आह्वान पर सभी मिलर एकजुट होकर आंदोलन करेंगे। मिलरों ने कहा कि सरकार के सहयोग में उन्होंने हमेशा गीला धान भी खरीदा, अब सरकार को भी उनकी समस्या पर ध्यान देना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।