Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Tohana: Tricolour not hoisted at government office on Independence Day; Director lodges complaint.
{"_id":"6a846692aeb19e69f207fc2c","slug":"video-tohana-tricolour-not-hoisted-at-government-office-on-independence-day-director-lodges-complaint-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना: स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी कार्यालय में नहीं फहराया तिरंगा, निदेशक ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना: स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी कार्यालय में नहीं फहराया तिरंगा, निदेशक ने की शिकायत
टोहाना। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला सहकारी श्रम एवं निर्माण प्रसंघ लिमिटेड के टोहाना स्थित कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज न फहराए जाने का मामला सामने आया है। इस लापरवाही को लेकर फेडरेशन के नव निर्वाचित निदेशक गुरनाम सिंह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री और उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजकर जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। गुरनाम सिंह ने शिकायत में बताया कि 15 अगस्त को सुबह 9 बजे कार्यालय में ध्वज फहराने के लिए उन्होंने प्रबंधक को तीन बार सूचना दी थी। 12 अगस्त को लिखित पत्र, 13 अगस्त को वॉट्सऐप संदेश और 14 अगस्त को फोन पर अवगत कराया गया।
आरोप है कि इसके बावजूद 15 अगस्त को कार्यालय में कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। जब वह अन्य सदस्यों के साथ कार्यालय पहुंचे तो मुख्य द्वार पर ताला लगा हुआ मिला। गुरनाम सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व के दिन सरकारी कार्यालय का बंद रहना और तिरंगा न फहराना बेहद गंभीर लापरवाही है। इससे न केवल राष्ट्रीय भावनाओं को ठेस पहुंची है, बल्कि सरकारी तंत्र की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस बारे में मैनेजर राम मेहर को दो बार फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। वहीं अस्सिटेंट रजिस्टार जितेंद्र कौशिक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैनेजर द्वारा झंडा फहराया जाना चाहिए था उन्होंने ऐसा ना करके गलत किया है नियम अनुसार जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।