{"_id":"69b2c8acec07d8a31c039980","slug":"video-sadbhav-yatra-completed-in-61-assembly-constituencies-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: 61 विधानसभा क्षेत्रों में पूरी हुई सद्भाव यात्रा, अब पहुंचेगी सिरसा लोकसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: 61 विधानसभा क्षेत्रों में पूरी हुई सद्भाव यात्रा, अब पहुंचेगी सिरसा लोकसभा
पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में सद्भाव और भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से शुरू की गई यात्रा को लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक हरियाणा के 61 विधानसभा क्षेत्रों में सद्भाव यात्रा पूरी की जा चुकी है। यात्रा के अगले चरण में सिरसा लोकसभा क्षेत्र के आठ विधानसभा क्षेत्रों में सद्भाव यात्रा पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा का अगला चरण करनाल से शुरू होगा, जिसमें लगभग 20 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जाएगा। इस यात्रा का अंतिम पड़ाव 6 मई को रोहतक में होगा। संगठन की कमजोरी बनी विधानसभा चुनाव में हार के कारण पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बीरेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार का सबसे बड़ा कारण संगठन की कमी रहा। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी संगठन मजबूत होता तो परिणाम अलग हो सकते थे। राज्यसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि इस बार धांधली की संभावना काफी कम है। उनका मानना है कि मौजूदा स्थिति में एक सीट कांग्रेस और एक सीट भाजपा के खाते में जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पारदर्शिता और निष्पक्ष चुनाव बेहद जरूरी हैं और सभी राजनीतिक दलों को इसका सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर पूर्व संससदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिलाखेड़ा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।