{"_id":"68cd28310a9299fa1b06da4a","slug":"video-sri-ramayan-recitation-organized-at-kutiya-shant-sarovar-complex-in-tohana-2025-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना के कुटिया शांत सरोवर परिसर में श्रीरामायण पाठ का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना के कुटिया शांत सरोवर परिसर में श्रीरामायण पाठ का आयोजन
शहर के रामनगर स्थित कुटिया शांत सरोवर परिसर में 9 दिवसीय श्रीरामायण के पाठ का आयोजन किया जा रहा है.। जिसमें संतों का सानिध्य पा कर क्षेत्र की संगते धन्य हो रही है। सुबह और शाम कुटिया शांत सरोवर का प्रांगण संगतों से भरा रहता है क्योंकि सुबह शाम सत्संग प्रवाह के साथ नित रोज नए नए कार्य भी शांत सरोवर आश्रम द्वारा किए जा रहे है। इसी कड़ी में आश्रम में ब्रह्म भोज का मंगल कार्य किया गया। इस अवसर पर ब्राह्मणों को वस्त्र, अन्न और दान का कार्य भी संत मंडली ने अपने कर कमलों द्वारा किया। सुबह के समय ज्योत प्रज्वलित का कार्य आश्रम की महिला विंग (ड्रेस वाली देवियों) द्वारा किया गया। देवियों ने भजन गाकर तथा नृत्य कर के अपनी खुशी का इज़हार किया। संध्या समय मुख्य ज्योत प्रज्ज्वलित का कार्य एलावादी परिवार द्वारा किया गया। सत्संग के दौरान संत। सुखदेवानंद महाराज ने कहा कि आप जो भी कर्म करे चाहे वो तन का हो मन से हो या धन से वह बिना स्वार्थ के करना चाहिए। स्वार्थ रहित की हुई सेवा ही रंग लाती है और भगवान उस सेवा में वृद्धि भी करते है तथा बरकत भी डालते है। इसलिए स्वार्थ का भाव रखकर कोई भी कार्य न करे। स्वार्थ कई बार अपने काम तो खराब करता ही है बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी ख़राब कर सकता है। कुटिया शांत सरोवर के सेवादार हिमांशु मेहता ने बताया कि 24 सितंबर को रात 8 से 12 बजे तक एक भव्य विशाल संत समागम किया जाएगा। जिसमें आश्रम से जुड़े सभी संत आएंगे और प्रवचन करेंगे। रात को पंजीरी और दुग्ध प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। जिसमें मुख्यातिथि राज्यसभा सांसद सुभाष बराला होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।