Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
VIDEO : टोहाना में सरकारी विभागों पर 16 करोड़ रुपये से ज्यादा प्रॉपर्टी टैक्स बकाया, शिकंजा कसने की तैयारी
{"_id":"672c662b834d698c3c037548","slug":"video-tahana-ma-sarakara-vabhaga-para-16-karaugdha-rapaya-sa-jayatha-paraparata-takasa-bkaya-shakaja-kasana-ka-tayara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : टोहाना में सरकारी विभागों पर 16 करोड़ रुपये से ज्यादा प्रॉपर्टी टैक्स बकाया, शिकंजा कसने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : टोहाना में सरकारी विभागों पर 16 करोड़ रुपये से ज्यादा प्रॉपर्टी टैक्स बकाया, शिकंजा कसने की तैयारी
टोहाना के नगर परिषद प्रशासन की ओर से प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरने वाले शहरवासियों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली गई है। नगर परिषद अधिकारियों ने पहले प्रॉपर्टी धारकों से बकाया टैक्स भरने की अपील की है। इस अपील का असर नहीं हुआ तो जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरने वालों में सरकारी विभाग भी शामिल हैं। सरकारी विभागों पर ही 16 करोड़ रुपये से ज्यादा का टैक्स बकाया पड़ा है।
नगर परिषद से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम पर 17 लाख रुपये, मार्केट कमेटी टोहाना पर साढ़े छह करोड़ रुपये, जनस्वास्थ्य विभाग पर चार करोड़ रुपये, रेलवे विभाग पर करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये, वन विभाग पर 1,28,572 रुपये, नहरी विभाग पर करीब दो करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है। इसके अलावा शहर के अन्य निजी प्रॉपर्टी धारकों पर भी काफी टैक्स बकाया है।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप सोलंकी ने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स दाता अपना टैक्स समय पर भुगतान नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि टैक्स से आया रुपया शहर के विकास कार्य में खर्च किया जाएगा। इसलिए समय रहते टैक्स का भुगतान करना चाहिए। इस समय सरकारी विभागों से लेकर निजी प्रॉपर्टी धारकों पर भी करोड़ों रुपये बकाया पड़े हैं। अगर यह पैसा समय पर मिल जाए तो शहर के विकास को और गति दी जा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।