Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Tension prevails in Fatehabad's Swami Nagar for five days; plea made to the DC for a resolution.
{"_id":"6a687230ced720add105bbd5","slug":"video-tension-prevails-in-fatehabads-swami-nagar-for-five-days-plea-made-to-the-dc-for-a-resolution-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के स्वामी नगर में पांच दिन से तनाव, डीसी से लगाई समाधान की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के स्वामी नगर में पांच दिन से तनाव, डीसी से लगाई समाधान की गुहार
फतेहाबाद। शहर के स्वामी नगर और हरनाम सिंह कॉलोनी में बनने वाले डिस्पोजल टैंक का विवाद बढ़ता जा रहा है। मंगलवार सुबह पार्षद ज्ञान सिंह के नेतृत्व में 200 से ज्यादा लोग डीसी से मिलने पहुंचे। यहां इन लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी डॉ. विवेक भारती से मुलाकात कर अपनी बात रखी और समाधान की मांग की। डीसी ने कहा कि आश्वासन देते हुए कहा कि समय दें, समाधान होगा। स्वामी नगर निवासियों ने कहा कि समाधान न हुआ तो खुद खोदाई का काम शुरू करवाएंगे। मामले में नगर परिषद प्रशासन ने तहसीलदार को पत्र लिखकर निशानदेही करवाकर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। नगर परिषद प्रशासन कम्युनिटी सेंटर और उसके आसपास की जगह की निशानदेही करवाएगा।
वहीं मामले को लेकर ईसाई समाज के लोगों ने डिस्पोजल टैंक की जगह पर अपने बुजुर्गों की कब्रें होने की बात कहकर विरोध जता रखा है और शुक्रवार को काम रूकवा दिया था और मामले में शिकायत थाने में दी थी। सोमवार को प्रशासन ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाने का प्रयास किया था लेकिन दो पक्ष अड़े हुए है। ईसाई समाज के लोगों का कहना है कि उनके बुजुर्गो की यहां पर कब्र है और खोदाई के दौरान खोपड़ी भी निकल चुकी है।
-
जगह लेकर रहेंगे, नहीं तो खुद करेंगे निर्माण
लघुसचिवालय पहुंचे पार्षद ज्ञान सिंह ने कहा कि कहा कि प्रशासन या तो टैंक का निर्माण करवा दें, नहीं तो जनता खुद अपने स्तर पर डिस्पोजल टैंक बनवाएगी। कॉलोनी में पानी निकासी का प्रबंध नहीं है। सीवरेज प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है लेकिन डिस्पोजल टैंक न होने से परेशानी बढ़ रही है। 15 हजार की आबादी परेशान है।
-
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।