{"_id":"6a1e7240c3d3b3f868013b82","slug":"video-up-smugglers-trafficking-opium-in-fatehabad-4-accused-arrested-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में यूपी के तस्कर कर रहे थे अफीम की तस्करी, 4 आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में यूपी के तस्कर कर रहे थे अफीम की तस्करी, 4 आरोपी पकड़े
जिला की क्राइम यूनिट सीआईए फतेहाबाद एवं एएनसी टीम ने अलग-अलग दो मामलों में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 5 किलो 497 ग्राम अफीम बरामद की है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 25 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।
एएसपी दिव्याशीं सिंगला ने बताया कि दोनों कार्रवाई गुप्त सूचनाओं के आधार पर की गईं। सीआईए फतेहाबाद ने थाना सदर टोहाना क्षेत्र के गांव इन्दाछुई में एक खेत में बने कोठे से 2 किलो 560 ग्राम अफीम बरामद की, जबकि एएनसी फतेहाबाद ने गांव धांगड़ के समीप हाईवे पुल के नीचे नाकाबंदी के दौरान एक कार से 2 किलो 937 ग्राम अफीम बरामद करने में सफलता हासिल की।
एएसपी ने बताया कि सीआईए फतेहाबाद प्रभारी उपनिरीक्षक वेदपाल के नेतृत्व में कार्यरत टीम को सहायक उपनिरीक्षक रामकुमार के माध्यम से गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव इन्दाछुई निवासी सत्यवान पुत्र सुल्तान सिंह अपने खेत में बने कोठे में रहकर अफीम तस्करी का कार्य करता है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर दबिश दी और आरोपी के कब्जे से 2 किलो 560 ग्राम अफीम बरामद की है।
इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध थाना सदर टोहाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच जारी है। दूसरे मामले में एएनसी फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक साधूराम के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक रामअवतार की टीम ने गांव धांगड़ के समीप हाईवे पुल के नीचे गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी की। इस दौरान टाटा टियागो कार नंबर को रोककर जांच की गई। मामले में आनंद कुमार पुत्र सत्यभान मिश्रा पुत्र भगवान दास, निवासी गांव गुडाना, तहसील दातागंज, जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश), श्याम पाठक पुत्र देवेंद्र पाठक पुत्र चेतराम, निवासी गांव नरदौली, तहसील पटियाली, जिला कासगंज (उत्तर प्रदेश), ब्रह्मानंद पुत्र सत्यभान मिश्रा पुत्र भगवान दास, निवासी गांव गुडाना, तहसील दातागंज, जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश), संजीव कुमार उर्फ संजू पुत्र ब्रह्मदेव, निवासी गांव ईकरीखेड़ा, तहसील जलालाबाद, जिला शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) की तलाशी लेने पर वाहन से 2 किलो 937 ग्राम अफीम बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 13 लाख रुपये है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना सदर फतेहाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।