{"_id":"6ac4eaa438352d95800c6f40","slug":"video-villagers-were-informed-through-street-plays-that-hiv-does-not-spread-by-touch-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को समझाया, छूने से नहीं फैलता एचआईवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को समझाया, छूने से नहीं फैलता एचआईवी
फतेहाबाद। एचआईवी को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने और लोगों को संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए गांव पीलीमंदोरी में मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। एड्स नियंत्रण सोसायटी पंचकूला की ओर से भेजी गई टीम ने गीत, नाटक और मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से ग्रामीणों को जरूरी जानकारी दी।
कलाकारों ने बताया कि एचआईवी संक्रमित सुई या सीरिंज के इस्तेमाल, संक्रमित रक्त चढ़ाने, संक्रमित गर्भवती महिला से बच्चे में संक्रमण और असुरक्षित यौन संबंध से फैल सकता है। वहीं हाथ मिलाने, गले मिलने, साथ बैठने या खाना खाने तथा मच्छर के काटने से एचआईवी नहीं फैलता। इसलिए संक्रमित व्यक्ति के साथ भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में समूह प्रभारी हरिकृष्ण सैनी ने बताया कि एकीकृत परामर्श एवं जांच केंद्र पर एचआईवी की जांच और परामर्श निशुल्क उपलब्ध है। जांच की जानकारी और रिपोर्ट को गोपनीय रखा जाता है। संक्रमित लोगों को उपचार केंद्रों पर दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं।
काउंसलर रमेश ढाका ने गर्भवती महिलाओं की समय पर एचआईवी जांच कराने और सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में प्रसव को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने बताया कि एचआईवी से संबंधित गोपनीय जानकारी और परामर्श के लिए राष्ट्रीय एड्स हेल्पलाइन 1097 पर संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम में सरपंच धर्मवीर, आशा कार्यकर्ता, एएनएम, बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।