{"_id":"6794c96e101950b86d02048f","slug":"video-announcement-will-be-done-in-city-bus-like-metro-in-hisar-trial-successful","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिसार में सिटी बस में मेट्रो की तरह होगी उद्घोषणा, ट्रायल सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिसार में सिटी बस में मेट्रो की तरह होगी उद्घोषणा, ट्रायल सफल
लंबे इंतजार के बाद आखिर शहरवासियों को सिटी बस सेवा मिलने जा रही है। गणतंत्र दिवस पर मंत्री गौरव गौतम हिसार को सिटी बस सेवा का तोहफा देंगे। मंत्री के उद्घाटन से पहले शनिवार को बसों का रूट पर ट्रायल लिया गया। ट्रायल रन पूरी तरह सफल रहा।
इससे पहले शुक्रवार शाम को बस स्टैंड से मुकलान के लिए ई सिटी बस का ट्रायल लिया गया। बस में रोडवेज महाप्रबंधक डॉ. मंगलसैन, डीआई प्रेम सागर, इंस्पेक्टर भागीरथ, बिल्डिंग क्लर्क सहित रोडवेज के अधिकारी रवाना हुए। अधिकारियों ने बताया कि बस ने तय समय में दूरी पूरी की। हिसार डिपो को पांच बसें मिली है। इनमें से तीन बसें मुकलान तो दो बसें डाबड़ा के लिए चलाई जाएगी। रोडवेज की ओर से बसों के चलने का समय फाइनल किया जा चुका है। हर आधा घंटे बाद शहरवासियों को ई सिटी बस की सुविधा मिलेगी।
बस स्टैंड से सुबह 6 बजे, सुबह 6:30 बजे, सुबह 7:10, सुबह 7:40, सुबह 8:20, सुबह 8:50, सुबह 9:30, सुबह 10 बजे, सुबह 10:40 बजे, सुबह 11:10 बजे, सुबह 11:50 बजे, दाेपहर 12:20 बजे, दोपहर 1 बजे, दोपहर 1:30 बजे, दोपहर 2 बजे, दोपहर 2:30 बजे, दोपहर 3:10 बजे, दोपहर 3:40 बजे, शाम 4:30 बजे, 4:50 बजे, 5:40 बजे, शाम 6 बजे, शाम 6:50 बजे, शाम 7:10 बजे, रात 8 बजे, रात 8:20 बजे
हिसार से मुकलान के लिए बस चलने का समय
बस स्टैंड से सुबह 7 बजे, सुबह 7:30 बजे, सुबह 8:20 बजे, सुबह 8:50 बजे, सुबह 9:40 बजे, सुबह 10:10 बजे, सुबह 11 बजे, सुबह 11:30 बजे, दाेपहर 12:20 बजे, दोपहर 12:50 बजे, दोपहर 1:40 बजे, दोपहर 2:10 बजे, दोपहर 3 बजे, दोपहर 3:30 बजे, शाम 4:20 बजे, शाम 4:50 बजे
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।