{"_id":"6793c4cb37012cf6f30d58aa","slug":"video-suspicious-death-of-a-young-man-working-at-a-jewelers-shop-in-bijnor-body-found-on-the-stairs","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बिजनाैर में सरार्फ की दुकान पर कार्यरत युवक की संदिग्ध माैत, सीढि़यों पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बिजनाैर में सरार्फ की दुकान पर कार्यरत युवक की संदिग्ध माैत, सीढि़यों पर मिला शव
डिंपल सिरोही
Updated Fri, 24 Jan 2025 10:20 PM IST
बिजनौर के धामपुर में सराफा की दुकान पर कार्यरत युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव सराफा की दुकान की उपरी मंजिल को जाने वाली सीढ़ीयों पर संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। घटना के बाद सराफा बाजार में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है बताया जा रहा है धामपुर से सटे ग्राम जैतरा निवासी अभिषेक शर्मा 22 वर्ष नगर में एक सराफा की दुकान पर काम करता था। शुक्रवार को अभिषेक घर से दुकान के लिए निकला लेकिन जब दोपहर को वह खाना खाने घर नही पहुंचा तो पिता गुडडू शर्मा ने छोेटे बेटे को दुकान पर भेज दिया। आरोप है कि सराफा ने अभिषेक को घर न भेजने की बात कहकर उसके छोटे भाई मनीष को वहां से लौटा दिया। लेकिन उसके कुछ देर बार अभिषेक की तबीयत खराब होने के खबर आई। परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो अभिषेक की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारियों और फोरेसिंक टीम ने मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी धर्म सिंह का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।