{"_id":"67936b6ebbb662fef60ae4a3","slug":"video-kashapara-ma-pana-aatha-bja-taka-jara-raha-matathana-parakaraya-janae-kaya-bl-lga","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : काशीपुर में पौने आठ बजे तक जारी रही मतदान प्रक्रिया, जानिए क्या बोले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : काशीपुर में पौने आठ बजे तक जारी रही मतदान प्रक्रिया, जानिए क्या बोले लोग
काशीपुर शहर में इस बार पिछले चुनाव से करीब चार फीसदी कम मतदान हुआ। नगर निगम में 66.31 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया देर शाम 7.45 बजे तक चली। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से शुरू हुई वोटिंग देर शाम 7.45 बजे जाकर समाप्त हुई। इस दौरान 66.31 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मतों का इस्तेमाल किया। पिछली बार के निकाय चुनाव में करीव 70 प्रतिशत मतदान हुआ था। ऐसे में एक बार फिर काशीपुर वोटिंग के मामले में प्रथम डिविजन से पास हुआ है। बता दें कि एक-दो बूथों को छोड़कर अधिकतर मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हुआ। शाम पांच बजे के बाद भी अधिकतर मतदान केंद्रों पर वोटिंग प्रक्रिया जारी रही। वहीं सबसे देर तक अल्ली खां और हिम्मतपुर में करीब 7.45 बजे के बाद वोटिंग प्रक्रिया समाप्त हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।