{"_id":"679291e54b3d528f29020cf4","slug":"video-struggle-against-privatization-continue-electricity-workers-demonstrated-electricity-office","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : निजीकरण के विरोध में जारी रहेगा संघर्ष, बिजली कर्मियों ने विद्युत कार्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : निजीकरण के विरोध में जारी रहेगा संघर्ष, बिजली कर्मियों ने विद्युत कार्यालय पर किया प्रदर्शन
प्रदेश में बिजली के निजीकरण के लिए ट्रांजेक्शन कंसलटेंट नियुक्त करने के लिए प्री-बिडिंग कॉफ्रेंस के विरोध में विद्युत कर्मियों ने प्रदर्शन किया। फतहां स्थित विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता वितरण के कार्यालय पर बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया गया। कहा गया कि बिजली के निजीकरण का निर्णय वापस होने तक लगातार संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि 24 व 25 जनवरी को बिजली कर्मी पूरे दिन काली पट्टी बांधकर काम करेंगे और भोजनावकाश या कार्यालय समय के बाद विरोध सभाएं करेंगे। 25 जनवरी को संघर्ष समिति संघर्ष के नये चरणों की घोषणा करेगी। संघर्ष समिति ने कहा कि बिजली कर्मचारियों को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पूरा विश्वास है। संघर्ष समिति ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा है कि वे निजीकरण के मामले में प्रभावी हस्तक्षेप करें। जिससे इस मामले में पॉवर कारपोरेशन के चेयरमैन को मनमाने ढंग से कार्य करने से रोका जा सके और निजीकरण की प्रक्रिया वापस हो। सभा को संघर्ष समिति के प्रदीप कुमार मौर्य, रमेश कनौजिया, विनोद चौधरी ने संबोधित किया। इस अवसर पर बृजेश कुमार दुबे, सर्वेश कुमार दुबे, संतोष कुमार यादव, अरुण कुमार, रामजन्म यादव, अनिल कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।