{"_id":"679244515f305f456400916c","slug":"video-human-chain-formed-subhash-chandra-bose-birth-anniversary-in-sonbhadra-oath-taken-road-safety","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र में सुभाष चंद्र बोस जयंती पर बनी मानव श्रृंखला, सड़क सुरक्षा की दिलाई गई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र में सुभाष चंद्र बोस जयंती पर बनी मानव श्रृंखला, सड़क सुरक्षा की दिलाई गई शपथ
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत एक विशाल मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आग्रह पर आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया और मानव श्रृंखला बनाकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी (डीएम) ने उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सड़क पर स्वयं सुरक्षित चलें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। कार्यक्रम में डीएम बद्रीनाथ सिंह और एसपी अशोक कुमार मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान परिवहन विभाग सोनभद्र द्वारा हायडील मैदान में विशेष यातायात सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई और सुरक्षित यात्रा के उपाय बताए गए। अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।