Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
VIDEO : People of Soni community protested in Hisar, demanding search for their daughter
{"_id":"6791eee30ecafe509a028c17","slug":"video-people-of-soni-community-protested-in-hisar-demanding-search-for-their-daughter","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिसार में सोनी समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन, बिटिया की तलाश की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिसार में सोनी समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन, बिटिया की तलाश की मांग
करीब साढ़े तीन महीने पहले लापता बेटी को खोजने की मांग को लेकर सुनील सोनी अपने परिवार का साथ देने के लिए सामाज के लोग सड़काें पर उतरे। सुनील सोनी मंगलवार से लघु सचिवालय के बाहर धरना दे रहे हैं। सीएम नायब सिंह सैनी के आदेश के बाद भी बेटी का सुराग नहीं लगा। सोमवार को समाज के लोगों ने परिवार का साथ देते हुए क्रांतिमान पार्क, फव्वारा चौक से लघु सचिवालय तक विरोध मार्च निकाला।
आजाद नगर निवासी सुनील सोनी की 16 वर्षीय बेटी 29 सितंबर को घर से लापता हो गई थी। सुनील अपनी बेटी की खोज की मांग को लेकर पुलिस के समक्ष काफी दिन तक गुहार लगाते रहे। उन्होंने नवंबर माह में तीन दिन तक लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया। पुलिस के आश्वासन पर घर चले गए थे। इसके बाद दिसंबर महीने में 14 दिन तक धरना दिया। एसडीएम तथा डीएसपी की ओर से भरोसा देने पर लौट गए थे। 9 जनवरी को सुनील सोनी सीएम से मिलने जा रहे तो पुलिस ने उनको रोक लिया। सुनील सोनी न खुद पर पेट्रोल डालकर सुसाइड का प्रयास किया।
बाद में सुनील सोनी को सीएम से मिलवाया गया। सीएम के आदेश पर इस मामले में एसआईटी बनी। एसआईटी के हेड डीएसपी कवंलजीत ने इस मामले में जांच शुरू की। सुनील की ओर से पुलिस की ओर से आरोप लगाए जाने पर एसपी ने एएसआई सुनीता को निलंबित कर दिया था।सीएम के आदेश को 10 दिन बीत जाने पर भी जब कार्रवाई नहीं हुई तो सुनील सोनी अपने परिवार के लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।