{"_id":"6791ee0fd712725853023b76","slug":"video-employees-beaten-up-at-a-petrol-pump-in-baghpat-miscreants-flee-after-looting-thousands-in-cash","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बागपत में पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों से मारपीट, हजारों की नगदी लूटकर बदमाश फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बागपत में पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों से मारपीट, हजारों की नगदी लूटकर बदमाश फरार
डिंपल सिरोही
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:51 PM IST
बागपत जनपद के रटौल-ढिकोली मार्ग पर खैला मोड़ के पास पीएसबी फिलिंग सेंटर पर कार सवार बदमाशों ने कर्मचारियों से मारपीट कर हजारों की नगदी लूट ली। पुलिस मामले जांच मे जुटी है।
रटौल-ढिकोली मार्ग पर खैला मोड़ के समीप खैला निवासी विनोद भाटी का पीएसबी फिलिंग सेंटर के नाम से पेट्रोल पम्प है। जहा पेट्रोल पंप पर गौरीपुर मितली निवासी पप्पन पुत्र इन्द्रपाल व कपिल पुत्र इन्द्र पाल काम करते है। पप्पन ने बताया की रात्रि लगभग 10 बजे वह पम्प पर कार सवार 6 युवक पहुंचे और कार में तेल डलवाने पर कर्मचारी ने पैसे मांगे तो मारपीट कर कैश लूटने का प्रयास करने लगे। दोनों युवकों से मारपीट करने लगे, जिसमे कपिल के सिर व चेहरे पर चोट मारकर घायल कर दिया और 40 हजार की नगदी लूट फरार हो गये।
पीडितों ने पेट्रोल पंप मालिक को सूचना दी और 112 पर पुलिस को भी सूचना दी। वही घायल को रटौल चिकित्सक के यहा भर्ती कराया। उसके बाद उसे वहा से मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। उधर पेट्रोल पंप पर लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच मे लगी है।
वहीं पेट्रोल पंप के मालिक के भाई अवधेश भाटी ने बताया कि रात्रि में ही पम्प पर पहुची खेकड़ा पुलिस ने उनपर लूट की घटना नही होने की बात कहने का खूब दबाव दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।