{"_id":"6791e923c792668d470214b0","slug":"video-illegal-hoardings-and-posters-in-kurukshetra-are-spoiling-look-of-holy-city","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कुरुक्षेत्र में अवैध होर्डिंग्स व पोस्टर बिगाड़ रहे धर्मनगरी की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कुरुक्षेत्र में अवैध होर्डिंग्स व पोस्टर बिगाड़ रहे धर्मनगरी की सूरत
धर्मनगरी को स्वच्छ बनाने के दावों के साथ पूरा जिला प्रशासन पिछले 20 दिनों से सड़कों पर उतरा हुआ है, जिसका कुछ असर भी दिखाई पड़ रहा है लेकिन अवैध होर्डिंग्स व पोस्टर इन प्रयासों को बड़ा झटका दे रहे हैं। इनसे धर्मनगरी की सूरत भी बिगड़ रही है तो हादसे की भी आशंका रहती है। ऐसे में नगर प्रशासन ने एक बार फिर ये होर्डिग्स व पोस्टर हटाने का अभियान शुरू किया है जबकि पहले कई बार शुरू किए गए अभियान सफल नहीं हो पाए।
शहर के हर चौक-चोराहे से लेकर महत्वपूर्ण साइन बोर्ड तक अवैध होर्डिग्स व पोस्टर से ढके हुए हैं। नव वर्ष, मकर संक्रांति, गणतंत्र दिवस, एचएसजीएमसी चुनाव सहित अन्य आयोजन व नगर पालिकाओं के चुनाव की आहट के चलते शहर में इन होर्डिंग्स व पोस्टर की भरमार हो चुकी है।
निजी से लेकर सार्वजनिक संपत्तियों पर भी बड़ी संख्या में ये होर्डिंग्स व पोस्टर देखे जा सकते हैं। यहां तक कि सड़कों किनारे साइन बोर्ड, दूरी बताने वाले बोर्ड से लेकर अन्य जगहों पर भी इन होर्डिंग्स व पोस्टर की भरमार है। ऐसे में नगर परिषद की तत्परता पर भी सवाल उठ रहे हैं तो लोगों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इस संबंध में नप के पास लगातार शिकायतें भी पहुंचने लगी।
हालांकि नगर प्रशासन पहले भी ये होर्डिंग्स व पोस्टर हटाने का अभियान चलाता रहा है तो अनेक लोगों व संबंधित संस्थाओं को जुर्माना भी किया गया लेकिन ये अभियान सफल नहीं हो पाए। अब फिर नगर प्रशासन ने यह अभियान शुरू किया है, जिसके चलते अनेक जगहों से ऐसे होर्डिंग्स, बोर्ड व पोस्टर हटाए हैं। उधर नगर आयुक्त पंकज सेतिया का कहना है कि ये अभियान लगातार जारी रखा जाएगा तो कड़ी सख्ती भी बरती जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।