{"_id":"6791e91985287368eb03031f","slug":"video-truck-hits-creta-in-dadri-teenager-dies-brother-and-uncle-injured","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दादरी में क्रेटा को ट्रक ने मारी टक्कर; किशोरी की मौत, भाई और चाचा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : दादरी में क्रेटा को ट्रक ने मारी टक्कर; किशोरी की मौत, भाई और चाचा घायल
चरखी-दादरी में एनएच-334 बी पर बुधवार देर शाम एक क्रेटा को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में क्रेटा सवार खेड़ी बत्तर निवासी किशोरी की मौत हो गई जबकि उसका भाई व चाचा घायल हो गए। वीरवार सुबह पुलिस ने दादरी नागरिक अस्पताल में मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया और परिजनों के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार शाम खेड़ी बत्तर निवासी अनिल, अपनी भतीजी सीना और भतीजे साहिल के साथ कार में सवार होकर दादरी आया था। बुधवार को साहिल का जन्मदिन था और उसकी बहन के कहने पर वो तीनों केक लेने के लिए दादरी आए थे। दादरी से वापस घर लौटते समय एनचच 334-बी पर जब वो भैरवी गांव के समीप पहुंचे तो एक ट्रक ने उनकी क्रेटा को टक्कर मार दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।