{"_id":"6791bdf9a7337cf0ef09f5be","slug":"three-killed-five-seriously-injured-in-head-on-collision-between-two-bikes-sidhi-news-c-1-1-noi1337-2550728-2025-01-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sidhi News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, मासूम बच्ची समेत तीन की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhi News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, मासूम बच्ची समेत तीन की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Thu, 23 Jan 2025 01:18 PM IST
Link Copied
मध्य प्रदेश के सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में शामिल एक छोटी बच्ची राखी की हालत अधिक गंभी बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, मझौली थाना के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी मड़वास क्षेत्र में दो बाइकों की आमने सामने से टक्कर हुई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा और मृतकों के शव रात होने के कारण मझौली मर्चुरी में रखवा दिए। आज गुरुवार को शवों का पोस्टमार्टम कराने के परिजनों को सौंप दिए गए।
पुलिस ने बताया कि एक बाइक पर दो मासूमों सहित पांच लोग सवार थे, जिनमें एक मासूम और उसके पिता की मृत्यु हो गई है। वहीं, दूसरे वाहन में गोंड परिवार के तीन लोग सवार थे, जिसमें से एक की मोत हो गई है और दो घायल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।