Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
10 feet long python came into the populated area rescued in the forest of Rishikesh
{"_id":"67922f728f47e7fcf5088c47","slug":"10-feet-long-python-came-into-the-populated-area-rescued-in-the-forest-of-rishikesh-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2551080-2025-01-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: आबादी क्षेत्र में आया 10 फीट लंबा अजगर, ऋषिकेश के जंगल में सुरक्षित किया गया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: आबादी क्षेत्र में आया 10 फीट लंबा अजगर, ऋषिकेश के जंगल में सुरक्षित किया गया रेस्क्यू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Thu, 23 Jan 2025 05:45 PM IST
आबूरोड के समीप डेरी गांव के आबादी क्षेत्र में बुधवार शाम को करीब 10 फीट लंबा एक अजगर आ गया। इसकी सूचना मिलने पर स्नैक कैचर चिंटू सैनी अपने सहयोगी नयन पाटीदार एवं वन विभाग के बाबूसिंह सिसोदिया के साथ मौके पर पहुंचे। खासी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ने में सफलता हासिल की। इसके बाद गुरुवार को ऋषिकेश के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
बता दें कि आबूरोड-अंबाजी मार्ग के समीप डेरी गांव में आबादी क्षेत्र में अचानक 10 फीट लंबा अजगर आने से आसपास के लोगों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया तथा वहां भीड़भाड़ हो गई। मौजूद लोग अजगर को पकड़ने की कोशिश करने लगे। ग्रामीणों की सूचना मिलने पर स्नैक कैचर चिंटू सैनी अपने सहयोगी नयन पाटीदार एवं वन विभाग के बाबूसिंह सिसोदिया के साथ मौके पर पहुंचे तथा अजगर को पकड़ने का कार्य शुरू किया। इस कार्य में खासी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद अजगर को पकड़कर लाया गया तथा ऋषिकेश के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के बारे में चर्चा
जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी की अध्यक्षता में आत्मा सभागार में आगामी गणतंत्र दिवस पर जिलास्तरीय समारोह के आयोजन की तैयारियों के संबंध में बैठक का आयोजन हुआ।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर चौधरी ने गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामय बनाने एवं सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। जिला कलेक्टर चैधरी ने नगर परिषद, शिक्षा विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पुलिस, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, जलदाय विभाग सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियत समय में निर्देशित कार्य पूर्ण कर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. दिनेशराय सापेला, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाशचंद अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवाराम चौधरी, उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल, सीओ मुकेश चौधरी, तहसीलदार जगदीश विश्नोई सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।