{"_id":"6791e44c9cf0be28980e50ac","slug":"video-amatha-ma-yatayata-nayama-ka-parata-lga-ka-kaya-gaya-jaganprka-vatarata-kae-halmata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अमेठी में यातायात नियमों के प्रति लोगों को किया गया जागरूक, वितरित किए हेलमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अमेठी में यातायात नियमों के प्रति लोगों को किया गया जागरूक, वितरित किए हेलमेट
यूपी के अमेठी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बढ़ते सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय में बृहस्पतिवार को विद्यार्थियों ने हिंदुस्तान का मैप बनाते हुए मानव श्रृंखला बनाई गई। इस दौरान परिवहन विभाग द्वारा यातायात पुलिस में तैनात होमगार्ड और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को हेलमेट भी बांटे गए।परिवहन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिले के एआरटीओ ने यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर गौरीगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय में हिंदुस्तान के नक्शे पर 8 से अधिक स्कूल के छात्रों द्वारा मानव श्रृंखला बनाई गई।छात्रों में मानव श्रृंखला बनाकर यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की गई।परिवहन विभाग की और से आयोजित कार्यक्रम में जिले के अपर जिलाधिकारी अर्पित गुप्ता,अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार,डीआईओएस राजेश द्विवेदी, प्रांतीय खंड के एक्सईएन रमेश चंद्र और स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि शामिल हुए।कार्यक्रम में अधिकारियों द्वारा 18 होमगार्ड के जवानों को निशुल्क हेलमेट का वितरण किया गया।इसके साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर और हेलमेट खरीदने में असमर्थ 10 लोगों को हेलमेट का वितरण किया गया।इस दौरान सभी लोगों से वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने की अपील भी की गई।कार्यक्रम को लेकर एआरटीओ सर्वेश सिंह ने कहा कि 1 जनवरी 31 जनवरी तक यातायात माह मनाया जा रहा है। इसी के साथ आज जवाहर नवोदय विद्यालय में मानव श्रृंखला बनाई गई और यातायात के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।लोगों से अपील है कि वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें जिससे कि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।