{"_id":"6791e32d5e2dd67bdc0f5a38","slug":"video-cara-sa-cakarada-ka-matata-kara-l-gae-khanana-garamanae-na-khaugdha-karaya-dapara-oura-jasab","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चोरी से चकरोड की मिट्टी कर ले गए खनन, ग्रामीणों ने खड़ा कराया डंपर और जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चोरी से चकरोड की मिट्टी कर ले गए खनन, ग्रामीणों ने खड़ा कराया डंपर और जेसीबी
यूपी के रायबरेली में ऊंचाहार क्षेत्र के रामपुर मजरे किसुनदासपुर गांव में गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण में लगी कंस्ट्रक्शन कंपनी चकरोड की मिट्टी चोरी से खोदकर उठा ले गई। बृहस्पतिवार सुबह गांव वालों को जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने जेसीबी एवं डंपर खड़े करा लिए। सूचना पर कानूनगो और लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण तेज गति से चल रहा है। मिट्टी भराई में लगी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने बुधवार की रात गांव में जेसीबी लगाकर बिना परमीशन मिट्टी की खुदाई की और डंपरों से मिट्टी उठा ले गई। इस दौरान खेतों की ओर जाने वाले रास्ते की भी मिट्टी चोरी कर ली। सुबह गांव के लोग खेत की ओर गए तो इसकी जानकारी हुई। गांव वालों ने मौके पर पहुंच कर विरोध जताया।
एसडीएम ने लेखपाल प्रमोद कुमार गुप्ता व कानूनगो को मौके पर भेजकर जांच कराई। जांच में आरोप सही मिला। गांव के राजू मिश्रा, अतुल बाजपेई, बीडीसी अरुण कुमार बाजपेई, जवाहर लाल, तेजकरन, होरी लाल, किशोरी लाल, कल्लू यादव ने बिना परमीशन चोरी से सड़क व खेत की मिट्टी खोद ले गए। एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।