{"_id":"6ad9cc6122af5b0cf507504a","slug":"video-video-rayabral-magaja-bja-ka-satha-ma-tharaga-ka-paratama-ka-vasarajana-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रायबरेली मेंगाजे बाजे के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रायबरेली मेंगाजे बाजे के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन
कस्बे के पूरे देवी मोहल्ले में शारदीय नवरात्रोत्सव के बाद श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया। गाजे बाजे के साथ निकले श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए गेगासो गंगा घाट पहुंचे। यहां विधि विधान से प्रतिमा का विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने गुलाल उड़ाकर मां को भावभीनी विदाई दी।
मां दुर्गा आराधना समिति की ओर से मोहल्ले में इस बार भी मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी।
नवरात्र के दौरान सुबह शाम पूजा-अर्चना और आरती हुई। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती रही। मोहल्ला निवासी रमेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दुर्गा माता मंदिर के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। यहां लगातार 28 वर्षों से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जा रही है।
इस बार भी श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग से पूजा अर्चना की। नवरात्र संपन्न होने के बाद परंपरागत तरीके से प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस मौके पर वीरेंद्र कुमार उर्फ मिस्टर, हरिशंकर, दीपू गुप्ता, कैलाश गुप्ता, आशीष चौरसिया, पवन कुमार, शिव प्रकाश, अभिषेक वर्मा, सुधांशु, संतोष, नीरज, कंचन माया, सुषमा, गीता और सोनू वर्मा समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।