{"_id":"6791e3306dce2e4198075fa1","slug":"video-rayabral-ma-aathhara-karada-ka-le-lgana-paugdha-raha-dakaghara-ka-cakakara-mal-raha-tana-mahana-btha-ka-data","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रायबरेली में आधार कार्ड के लिए लगाने पड़ रहे डाकघर के चक्कर, मिल रही तीन महीने बाद की डेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रायबरेली में आधार कार्ड के लिए लगाने पड़ रहे डाकघर के चक्कर, मिल रही तीन महीने बाद की डेट
रायबरेली में आधार कार्ड में संशोधन और नया आधार बनवाने के लिए प्रतिदिन आधार संशोधन केंद्रों में भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही लोग आधार संशोधन केंद्रों में पहुंच कर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। केंद्रों से उन्हें मार्च और अप्रैल तक का टोकन दिया जा रहा है।
शहर में प्रधान डाकघर और बैंक के बाहर प्रतिदिन करीब 150 लोगों के ही आधार कार्ड में संशोधन किया जा रहा है। राशन की दुकानों में राशन कार्ड के सदस्यों की ईकेवाईसी, फार्मर रजिस्ट्री और स्कूलों में चल रहे आधार वेरीफिकेशन की अनिवार्यता के चलते आधार में संशोधन करने के लिए अधिक लोग पहुंच रहे हैं। जिसके कारण आधार संशोधन केंद्रों में भीड़ का दबाव अधिक है। संशोधन कराने के लिए उन्हें दो दो महीने बाद का टोकन दिया जा रहा है। जिससे न केवल किसान परेशान हैं, बल्कि बच्चों के आधार कार्ड को अपडेट कराने को लेकर अभिभावकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार सुबह बड़ी संख्या में महिला, पुरुष बच्चों को लेकर डाकघर पहुंचे जहां लोग लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे वहीं टोकन लेने को लेकर लोगों में होड़ दिखाई दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि शासन की तरफ से उनके नजदीक केंद्र खोलकर लोगों को सुविधा दी जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।