{"_id":"67923eabd1f2a738990c7bf2","slug":"video-ayodhya-malyama-ka-bha-aparanae-bl-apana-kataya-ka-le-mafa-maga-hanamanagaugdhha-ka-pajara-rajathasa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Ayodhya: मुलायम की बहू अपर्णा बोलीं- अपने कृत्य के लिए माफी मांगें हनुमानगढ़ी के पुजारी राजूदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Ayodhya: मुलायम की बहू अपर्णा बोलीं- अपने कृत्य के लिए माफी मांगें हनुमानगढ़ी के पुजारी राजूदास
पद्म विभूषण पूर्व रक्षा मंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव पर हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास की ओर से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष और स्व. मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव ने पुजारी राजू दास से माफी मांगने के लिए कहा है।
अपर्णा यादव ने कहा कि यह जो सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट की गई है यह अपने आप को चमकाने के लिए की गई है। इतनी बड़ी पीठ से आप संबंध रखते हैं और इस तरह के कृत्य करते हैं, यह आपसे अपेक्षित नहीं था। अगर आपने ऐसा किया है तो आप उस कृत्य के लिए माफी मांगे।
सार्वजनिक जीवन में इस तरह की अभद्र टिप्पणी वैसे भी नहीं करनी चाहिए, किसी को भी नहीं करनी चाहिए। ऐसा व्यक्ति जो एक परंपरा से आ रहा है उनको तो बिल्कुल इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।
दरअसल फेसबुक पर अखिलेश यादव की ओर से मुलायम सिंह की फोटो लगाकर पीडीए के भगवान के दर्शन के बाद कुंभ जाने के लिए कहा गया था। इस पोस्ट को राजू दास ने शेयर कर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।