{"_id":"679310ba3a4bdc048409230b","slug":"video-entrepreneurs-put-forward-their-problems-in-amar-ujala-samvad-program","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रिहायशी में बदल गया औद्योगिक शहर, उद्योग के लिए चयनित भूखंडों पर नीलामी की रार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रिहायशी में बदल गया औद्योगिक शहर, उद्योग के लिए चयनित भूखंडों पर नीलामी की रार
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 09:32 AM IST
दिल्ली के नजदीक बसाया गया नोएडा की परिकल्पना औद्योगिक शहर के रूप में की गई थी। हालात इस कदर बदल गए कि औद्योगिक शहर की पहचान अब रिहायशी में बदल गया है। यहां औद्योगिक विकास के साथ तेजी से रिहायशी क्षेत्र विकसित हो रहे हैं। उद्योग लगाने वाले एमएसएमई को भूखंड के लिए नीलामी की प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है और बड़े घरानों को बुलाकर साक्षात्कार के तहत भूखंड दिए जा रहे हैं। ये छोटे-छोटे उद्यमियों के साथ गलत हो रहा है। कुछ इसी तरह का दर्द जिले के उद्यमियों ने सेक्टर-57 स्थित इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के कार्यालय में आयोजित अमर उजाला इंडस्ट्री संवाद के कार्यक्रम में साझा किया।
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में पहुंचे विभिन्न औद्योगिक सेक्टरों के उद्यमियों ने अपने कारोबार की स्थानीय समस्याओं समेत सरकारी स्तर पर दी जाने वाली सुविधाओं और विभिन्न योजनाओं पर भी तंज कसते हुए विरोध दर्ज कराया। जिसमें इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव बंसल, नोएडा चैप्टर चेयरमैन नवीन गुप्ता उनकी टीम के गुरूमीत सिंह, आशीष मलहोत्रा, अंकुर संगल, मुनीष अग्रवाल, वीके गोयल, डॉक्टर मनीष पांडेय, सुनीता प्रधान, निर्मल गोयल आदि ने अपनी समस्याएं साझा की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।