Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
VIDEO : Dashmesh Roti Bank work of social service continues ration distributed to about 80 families of half a dozen villages
{"_id":"67936dcb25b6a282f10aa039","slug":"video-dashmesh-roti-bank-work-of-social-service-continues-ration-distributed-to-about-80-families-of-half-a-dozen-villages","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दशमेश रोटी बैंक का समाज सेवा में कार्य जारी, आधा दर्जन गांवों के करीब 80 परिवारों को बांटा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : दशमेश रोटी बैंक का समाज सेवा में कार्य जारी, आधा दर्जन गांवों के करीब 80 परिवारों को बांटा राशन
दशमेश सेवा सोसायटी द्वारा स्थापित किए गए दशमेश रोटी बैंक ने शुक्रवार को जिला सिरमौर के आधा दर्जन गांव पहुंचकर करीब 80 जरूरतमंद निर्धन परिवारों को महीने भर का राशन उपलब्ध करवाया है। दशमेश रोटी बैंक ने इस दौरान कंबल समेत गर्म कपड़े आदि भी वितरित किए। रोटी बैंक बीते 7 वर्षो से लगातार जिला के ग्रामीण इलाकों में जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद करने के लिए कार्य कर रहा है। मीडिया से रूबरू हुए दशमेश रोटी बैंक के अध्यक्ष सरबजीत सिंह ने बताया कि घुंगलों, पडदुनी, पल्होडी, नलका आदि गांव-गांव जाकर रोटी बैंक ने जरूरतमन्त निर्धन परिवारों का पहले सर्वे किया और फिर यहां पहुंच कर आज महीने भर का राशन वितरित किया गया है। जिसमें आटा चावल दाल चीनी नमक रिफाइंड आदि शामिल है । इसके अलावा यहां कंबल समेत गर्म कपड़े भी लोगों को उपलब्ध करवाए गए है। उन्होंने कहा कि रोटी बैंक का प्रयास है कि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंच कर उनकी आवश्यकता अनुसार मदद की जाए। यह कार्य 6 वर्षों से निरंतर जारी है । हम सभी को मिलकर जरूरतमन्त लोगों की मदद अवश्य करनी चाहिए। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष दलबीर सिंह जसबीर सिंह अरविंद सिंह राजेंद्र सिंह रणधीर सिंह सतिंदर कौर, गुनीत कौर हरप्रीत कौर विजय शादी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।