{"_id":"67936ca1de76134c5d06b753","slug":"video-chanchal-was-murdered-in-a-dispute-over-ganja-business","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गांजा कारोबार के विवाद में हुई चंचल की हत्या, पुलिस से हुई मुठभेड़, हत्यारोपी के दोनों भाइयों के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गांजा कारोबार के विवाद में हुई चंचल की हत्या, पुलिस से हुई मुठभेड़, हत्यारोपी के दोनों भाइयों के पैर में लगी गोली
नंदग्राम की नई बस्ती में 22 जनवरी की रात हुई चंचल की हत्या उसके दोस्तों ने की थी। पुलिस मुठभेड़ में हत्योपी हत्यारोपी अरुण जाटव निवासी मधुबन बापूधाम कालोनी और उसका साथी अनुज गौतम उर्फ बाबा निवासी काशीराम कालोनी मधुबन बापूधाम पैर में गोली लगने से घायल हो गए हैं। चंचल की हत्या में अरुण जाटव का बड़ा भाई नितिन भी शामिल था जो पुलिस पकड़ से बाहर है। डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि चंचल कुमार (34) निवासी दीनदयाल कालोनी नई बस्ती को नितिन ने 22 जनवरी की रात करीब नौ बजे एक पार्क में बैठे देखा। नितिन ने अपने छोटे भाई अरुण को फोन कर पार्क में बुलाया। अरुण के साथ उसका दोस्त अनुज गौतम भी था। अरुण और अनुज पार्क में बैठे चंचल के पास पहुंचे। अरुण ने चंचल के सीने पर और अनुज ने पीठ पर तमंचों से गोली मार दी और बाइक लेकर चले गए। जबकि नितिन घटनास्थल के आसपास ही मंडराता रहा। परिजनों घायल चंचल को लेकर अस्पताल पहुंचे तो नितिन भी उनके साथ रहा। चंचल की मौत के बाद परिजन थाने पहुंचे और पुरानी रंजिश के चलते गौरव और उसके साले प्रिंस के खिलाफ नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पूछताछ में हत्यारोपी अरुण ने बताया कि उसका भाई नितिन और चंचल गांजा बेचने का कारोबार करते थे। दोनों में मुनाफा के पैसों के विवाद के चलते कहासुनी हो गई थी। इसके बाद चंचल ने अपने तीन-चार दोस्तों के साथ मिलकर नितिन की पिटाई कर दी थी। इसका विरोध नितिन के छोटे भाई अरुण ने किया तो उसको भी खूब मारा। इससे दोनों भाई चंचल की हत्या की साजिश रचने लगे। छह माह पूर्व चंचल काम के सिलसिल में देहरादून चला गया और 21 जनवरी को अपनी शादी की 15वीं वर्षगांठ मनाने घर आया था। 22 जनवरी की रात नौ बजे नितिन ने चंचल को कॉल कर उसे नई बस्ती में खाली पड़े मैदान में बुलाया। जहां नितिन के छोटे भाई अरुण और उसके दोस्त अनुज गौतम ने चंचल की हत्या कर दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।