Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Katni News
›
Ni-Kshaya Mitra Meenakshi Kshatriya will attend the 76th Republic Day as the guest of honor, will meet PM Modi
{"_id":"67934af3c5a2e135220bf3d1","slug":"ni-kshaya-mitra-meenakshi-kshatriya-will-attend-the-76th-republic-day-as-the-guest-of-honor-will-meet-pm-modi-katni-news-c-1-1-noi1360-2554668-2025-01-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Katni: गणतंत्र दिवस की सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल होंगी नि-क्षय मित्र मीनाक्षी, PM मोदी से करेंगी मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni: गणतंत्र दिवस की सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल होंगी नि-क्षय मित्र मीनाक्षी, PM मोदी से करेंगी मुलाकात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Fri, 24 Jan 2025 04:14 PM IST
देश की राजधानी दिल्ली में होने वाले 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने का न्यौता नि-क्षय मित्र मीनाक्षी क्षत्रिय को मिला है, जहां वो सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल होकर न सिर्फ परेड देखेंगी बल्कि पीएम म्यूज़ियम सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का दौरा भी करेंगी।
बता दें मीनाक्षी क्षत्रिय जबलपुर जिले की रहने वाली हैं, जिन्होंने 24 जनवरी 2023 में अपने गुल्लक को तोड़कर जमा किए हुए 4380 रुपए को तत्कालीन कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद के हाथों में सौंपते हुए नि-क्षय मित्र बनने की इच्छा जाहिर की थी। छोटी सी उम्र में बड़ी सोच रखने वाली मीनाक्षी क्षत्रिय से प्रभावित होकर कलेक्टर अवि प्रसाद ने उन्हें आजीवन रेडक्रॉस सोसायटी का सदस्य बनाया और कटनी जिले का नि-क्षय मित्र एवं नि-क्षय पोषण का ब्रांड एंबेसेडर नियुक्त किया था। सबसे कम उम्र में बनी नि-क्षय मित्र मीनाक्षी क्षत्रिय का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में किया था तो वहीं हाल ही में कटनी पहुंचे मध्यप्रदेश उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला द्वारा भी 14 वर्षीय बेटी मीनाक्षी को प्रमाणपत्र देते हुए सम्मानित किया गया था।
76वें गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण मीनाक्षी क्षत्रिय को रक्षा मंत्रालय से मिला। इसमें उन्हें दिल्ली पहुंचकर सम्मानित अतिथि के तौर में शामिल किया जाएगा। मीनाक्षी को मिले सम्मान से पूरा क्षत्रिय परिवार खुश है। कटनी स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ चाचा अंकित क्षत्रिय ने बताया कि बेटी मीनाक्षी को शुरू से ही समाज सेवा का काम करने की इच्छा थी, वो 13 साल की उम्र में ही कटनी कलेक्टर के हाथों गुल्लक तोड़कर नि क्षय रोगियों के उत्थान के लिए काम करने का प्रण लिया था, जो आज भी निरंतर जारी है।
नि-क्षय मित्र मीनाक्षी क्षत्रिय दिल्ली के गणतंत्र दिवस परेड में सम्मानित अतिथि के रूप में होंगी- फोटो : credit
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।