{"_id":"6793c392ce9e2e3c48065214","slug":"video-anupriya-patel-said-state-continuously-progressing-path-development-colourful-event-organized","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बोलीं अनुप्रिया पटेल- विकास की राह पर निरंतर प्रगति कर रहा है प्रदेश, हुआ रंगारंग आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बोलीं अनुप्रिया पटेल- विकास की राह पर निरंतर प्रगति कर रहा है प्रदेश, हुआ रंगारंग आयोजन
केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति कर रहा है। कानून व्यवस्था के लिए आज इस प्रदेश का उदाहरण देश भर में दिया जाता है। वे शुक्रवार को नगर के महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी। कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए गौरव का दिन है। यह प्रदेश भारत का हृदय है जो अपनी प्राचीन धरोहरों धरोहर और प्रभावशाली संस्कृति के कारण दुनिया भर में प्रसिद्ध है। उन्होंने सूरदास, तुलसीदास, मलिक मोहम्मद जायसी, विष्णु शर्मा, प्रेमचंद, जयशंकर प्रसाद, भारतेंदु हरिश्चंद्र, महादेवी वर्मा, हरिवंश राय बच्चन, भगवती चरण वर्मा जैसे उल्लेखनीय कवियों और साहित्यकारों की जन्मस्थली है। यह प्रदेश महाकुंभ के लिए भी जाना जाता है जहां आज करोड़ों श्रद्धालु स्नान कर पुण्यलाभ ले रहे हैं। कहा कि कामना करती हूं कि राज्य विकास पथ पर निरंतर अग्रसर रहे और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाए। पूर्ण विश्वास है कि विकसित भारत की संकल्प यात्रा में हमारा प्रदेश अग्रणी भूमिका निभाएगा। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि मां विंध्यवासिनी के आशीर्वाद से यह प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अग्रसर रहेगा। विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कोने-कोने हर जनपद में आज उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। विधायक मझवा शुचिस्मिता मौर्या व छानबे विधायक रिंकी कोल ने सभी मातृ शक्ति को बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निरंतर तेज गति से विकास हो रहा है। इस अवसर अध्यक्ष नगर पालिका श्याम सुन्दर केसरी, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया ने भी लोगो को संबोधित किया। संचालन राजेन्द्र तिवारी उर्फ लल्लू तिवारी ने किया। इस अवसर पर अपना दल एस जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद, दुखरन सिंह, पप्पू सिंह,जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय, उप जिलाधिकारी सदर गुलाबचंद्र, संयुक्त आयुक्त उद्योग विरेन्द्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठीआदि अधिकारी उपस्थित रहें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।